जानलेवा कोरोना:देश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा चार लाख पार, ढाई लाख मौतें दूसरी लहर में

देश में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को चार लाख पार हो गई। इनमें ढाई लाख मौतें संक्रमण की दूसरी लहर, यानी मार्च के बाद हुई हैं। गुरुवार को देश में 814 लोगों की जान गई। इनमें 252 महाराष्ट्र और 124 केरल के थे। चिंता की बात यह है कि इन दोनों ही राज्यों में रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या एक महीने से घट नहीं रही है।

केरल में तो नए केस फिर से बढ़ने लगे हैं। करीब 16 महीने के कोरोनाकाल में संक्रमण से मौतों की सबसे बड़ी संख्या महाराष्ट्र की है। वहां कुल 1.22 लाख मौतें हुई हैं, जो देश की कुल मौतों की 31% हैं। इसके बाद कर्नाटक (35 हजार) और तमिलनाडु (33 हजार) का नंबर आता है।

वहीं ग्वालियर में गुरुवार को 2357 सैंपलों की जांच की गई जिसमें एक को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। गुरुवार को एक मरीज डिस्चार्ज हो गया। लिहाजा अब भी एक्टिव केस की संख्या 11 है। उधर जयारोग्य चिकित्सालय के ब्लैक फंगस वार्ड में गुरुवार को कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *