लेडी तस्कर ने नहीं उगला कारतूसों का राज:फर्जीवाड़ा का मास्टर माइंड आरोपी महिला का बेटा, वो युवाओं को झांसा देकर लाता था, महिला उन्हें फंसाती थी जाल में

  • शनिवार को अवैध हथियार व कारतूसों के साथ पुलिस ने पकड़ी थी महिला।

अवैध पिस्टल और इंसास हथियार के 14 कारतूसों के साथ पकड़ी गई महिला से पुलिस राज उगलवाने में बौनी साबित हो रही है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला से बार-बार पूछे जाने के बाद अवैध पिस्टल और कारतूसों को लेकर जुबान नहीं खोल रही है। पुलिस आरोपी महिला को अवैध हथियार रखने और उसे बेचने के साथ धाेखाधड़ी के केस को दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह महिला, बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी कर चुकी है।

DSP पूनम थापा और महिला थाना प्रभारी रत्ना जैन, शनिवार को दबिश के दौरान पकड़ी गई यदुनाथ नगर में रहने वाली आरोपी महिला कुसुम भदौरिया से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर इस आरोपी महिला का बेटा नितिन, युवाओं काे फंसता है। फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड को पुलिस आरोपी महिला के बेटे को मान रही है। महिला, भिंड के अलावा भोपाल में भी रहती है। यहीं से फर्जीवाड़ा का जाल फैलाया जाता है। बेटा, सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का लालच देकर युवाओं को फंसाता था। इसके बाद वो अपनी मां से मिलवाता था। महिला के भोपाल में सरकारी विभाग के अफसरों व कर्मचारियों से संबंध थे। वे, वहां अफसरों के संबंधों का झांसा देकर लोगों को लुभाती थी फिर फर्जीवाड़ा का खेल शुरू होता था। डीएसपी थापा का कहना है कि इस महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर कई लोगों को ठग है। पुलिस को फर्जीवाड़ा के मामले में आरोपी नितिन की तलाश है। वो फरार चल रहा है। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर दिया।

सरकारी कारतूस जब्त होना, एक बड़ा खुलासा

आरोपी महिला कुसुम भदौरिया।
आरोपी महिला कुसुम भदौरिया।

दरअसल, इंसास रायफल के कारतूस आरोपी महिला से बरामद होना एक बड़ा सवाल है। आखिर यह कारतूस कहां से आए? इस महिला पर कब से हैं? इसे किसने उपलब्ध कराएं? यह कारतूस, सेना में भर्ती होने वाले लोगों को निजी तौर पर रखने की परमिशन नहीं है। फिर आखिर इसने किससे खरीदे। यह सवाल को लेकर देश की सुरक्षा के बारे में सवाल खड़े हो रहे है। यह कारतूस जवानों से इस महिला के पास आए होंगे। परंतु यह महिला अपने बचाव में कह रही कि यह मेरे घर में पहले से ही थे। मेरी दादी सास के संदूक में रखे थे। इस तरह महिला अपने बचाव में बड़ी चालाकी से सफाई पेश कर रही है।

महिला कुछ बोलने को तैयार नहीं

आरोपी महिला से पूछताछ कर रही डीएसपी थापा का कहना है कि यह महिला बड़ी ही चतुर व चालाक है। यह सब कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस द्वारा दबाव बनाने पर वो झूठ पर झूठ बोल रही है। फर्जीवाड़ा का मास्टरमाइंड इसका बेटा नितिन था, जोकि फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *