मुरैना में अफसर निकला करोड़पति:नगर निगम के अकाउंट अफसर के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा; 8 लाख कैश, जेवर और प्रॉपर्टी के कागजात मिले, बंगला ही 3 करोड़ का

मुरैना नगर निगम के अकाउंट अफसर संतोष शर्मा (55) के 3 ठिकानों पर बुधवार सुबह लोकायुक्त ने एक साथ छापा मारा। मुरैना के बसंत विहार बंगले से 8 लाख कैश, बड़ी पॉलीथिन में भरकर सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। बंगले की कीमत ही 3 करोड़ रुपए है। घर से 3 कार और तीन बाइक भी मिली हैं। कई प्राॅपर्टी के कागज भी टीम के हाथ लगे हैं। टीम ने नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर की एजेंसी और ग्वालियर तारागंज स्थित उसके मकान पर भी कार्रवाई की। अभी कार्रवाई चल रही है।

लोकायुक्त पुलिस के टीआई कवीन्द्र सिंह ने बताया कि छापे के दौरान संतोष शर्मा (डंडोतिया) के घर से 8 लाख रुपए 500-500 के नोटों की गडि्डयां मिली हैं। सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 3 कारें भी घर से मिली हैं। मुरैना के बैंक में एक लॉकर भी मिला है।

मुरैना नगर निगम का अकाउंट अफसर संतोष शर्मा।
मुरैना नगर निगम का अकाउंट अफसर संतोष शर्मा।

लोकायुक्त की टीम संतोष शर्मा से पूछताछ कर रही है। इस समय टीम के सदस्य नगर निगम कार्यालय में आ चुके हैं। यहां वह संतोष शर्मा के कागजातों की जानकारी निकाल रहे हैं।

अभी मुरैना के घर से यह मिला है

  • आठ लाख रुपए कैश संतोष शर्मा के बसंत विहार स्थित मकान से मिले हैं।
  • भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। जेवर कितना है अभी लोकायुक्त ने स्पष्ट नहीं किया है।
  • बसंत विहार बिहार में दो मंजिला मकान है, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ बताई जाती है।
  • नैनागढ़ रोड पर लड़के के नाम से न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की ऐजेंसी है।
  • तारागंज ग्वालियर में एक मकान है।
  • तीन कारें हैं, जिनमें केएस ऑल्टो, मारुति कियाज व मारुति रिट्ज है।
  • मुरैना में ही बैंक में एक लॉकर है, जिसे खुलवाया जा रहा है।
  • कई जमीन व प्राॅपर्टी के कागजात मिले हैं। इन कागजातों की जानकारी खंगाली जा रही है।
मुरैना के बसंत विहार कॉलोनी में अकाउंट अफसर का मकान।
मुरैना के बसंत विहार कॉलोनी में अकाउंट अफसर का मकान।
नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर की एजेंसी पर मौजूद लोकायुक्त की टीम।
नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर की एजेंसी पर मौजूद लोकायुक्त की टीम।

10 साल से एक ही पद पर
संतोष शर्मा मुरैना में लेखाधिकारी के पद पर पिछले 10 वर्षों से जमे हैं। इससे पहले वह कैलारस में CMO के पद पर पदस्थ थे। बताया जाता है कि ऊंची राजनीतिक पहुंच के कारण अभी तक उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

घर के बाहर तैनात पुलिस बल।
घर के बाहर तैनात पुलिस बल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *