शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात, सपा-प्रसपा गठबंधन की दी जानकारी

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। शिवपाल यादव पीछे के गेट से मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। दोनों के बीच बातचीत हो रही है। शिवपाल ने उन्हें सपा और प्रसपा के गठबंधन के बारे में जानकारी दी है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चाचा शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंचे थे। दोनों ने 45 मिनट तक साथ वक्त गुजारा। अचानक हुई इस मुलाकात पर सभी की नजरें टिक गईं। मुलाकात खत्म हुई तो अखिलेश ने चाचा के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया।

शिवपाल से अखिलेश यादव ने की मुलाकात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंचे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंचे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंचे। पांच साल की दूरी को मिटाने के लिए चाचा ने कई बार पहलकदमी की, अब अखिलेश भी उनके घर पहुंच गए हैं। लखनऊ में सपा कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर ही शिवपाल का घर है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले 29 अगस्त 2018 को शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाकर सपा कुनबे से खुद को अलग कर लिया। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में अटकलें लगाई जा रही है कि मुलायम सिंह यादव का कुनबा एक बार फिर मिलकर चुनाव लड़ सकता है। भतीजे अखिलेश यादव के साथ गठबंधन होगा या नहीं, इसपर चाचा शिवपाल यादव आज फैसला ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *