हमीरपुर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई…..

2 प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों सहित 12 ट्रकों को सीज, लगाया 1 करोड़ का जुर्माना……

हमीरपुर में प्रशासन ने रविवार को अवैध खनन व अवैध परिवाहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 2 प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों सहित 12 ट्रकों को सीज किया है। इसके साथ ही पट्टा संचालक पर एफआईआर के अलावा 1 करोड़ का जुर्माने लगाया गया है। तो वहीं एक अवैध मोरंग डंप संचालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है।

पोकलैंड मशीन से किया जा रहा था खनन

जिले से होकर गुजरने वाली बेतवा नदी पर मोरंग खनन के कई पट्टे हैं। उन्हीं में से एक पट्टा सरीला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर में रिरूवा बसरिया में भी है। प्रशासन को जानकारी मिली कि यहां प्रतिबंधित पोकलैंड मशीन से खनन किया जा रहा है। जिसपर आज राजस्व विभाग, पुलिस व खनन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। तो यहां 2 प्रतिबंधित पोकलैंड मशीन खनन करती मिली हैं।

टीम को मिले 12 ओवरलोडेड ट्रक

जिन को प्रशासन ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। तो वहीं जांच के दौरान प्रशासन को अवैध खनन भी मिला है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सीमा क्षेत्र के बाहर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। इसी दौरान टीम को 12 ओवरलोड ट्रक भी मिले हैं। जिन्हें प्रशासन ने सीज करा दिया है।

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध खनन व परिवहन

दूसरी कार्यवाही बिवांर थाना क्षेत्र में हुई है। यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र की अगुवाई में जांच के दौरान छानी गाँव में एक मोरंग डंप भी अवैध मिला है। खनिज इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया की डीएम चंद्र भूषण के निर्देश पर यह कार्यवाहियां की गई है। डीएम का निर्देश है की अवैध खनन व अवैध परिवाहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलते ही इन पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *