दिल्ली के नजदीक की यह सीट हमेशा मानी गई रसूखदार …. 2012 में दादरी से कट कर बनी नोएडा विधानसभा सीट, राजनाथ सिंह के बेटे इसी सीट से हैं विधायक

प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट राजनीति के लिहाज से रसूख वाली सीट कही जाती है। दिल्ली से सटे इलाकों वाली इस सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है और यहां केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिह विधायक हैं।

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तारीख घोषित होने और उम्मीदवारों के नाम तय होने में भले ही अभी समय है। लेकिन उससे पहले होने वाली गतिविधियां जैसे राजनैतिक दलों की सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला इन दिनों चरम पर है। राजनैतिक जानकारों का मानना है कि इस मर्तबा ब्राह्मण मतदाताओं को अपने साथ लाने का प्रयास कर रही है।

2012 में दादरी सीट से अलग होकर बनी नोएडा विधानसभा

2012 के बाद नोएडा अलग विधानसभा सीट बनी है। इससे पहले यह दादरी विधानसभा सीट का हिस्सा थी। 1997 से 2007 तक यहां से भाजपा के विधायक नवाब सिह नागर रहे। 2007 में बसपा के सतवीर गुर्जर विधायक बने। 2012 में पहली बार हुए नोएडा विधान सभा चुनाव में भाजपा के डा. महेश शर्मा विजयी हुए।

2014 में हुए उप चुनाव में यहां भी भाजपा प्रत्याशी बिमला बाथम विजयी रही। 2017 में यहां भाजपा उम्मीदवार पंकज सिह विजयी हुए। 2022 में होने वाले चुनाव में अभी तक पंकज सिह की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। राजनैतिक जानकारों के मुताबिक यहां शहरी और ग्रामीण के अलावा स्थानीय और बाहरी, अहम मुद्दे माने जाते हैं। भाजपा पर बाहरी प्रत्याशी लाने का ठप्पा लगता रहा है।

1.5 लाख से जुड़ नए मतदाता

5 सालों में नोएडा-61 विधानसभा सीट पर कुल 1 लाख 66 हजार 366 नए मतदाता जुड़े है। इस बार कुल मतदाता 6 लाख 90 हजार 231 मतदाता है जो अपने मत का प्रयोग करेंगे।

2017 का विधानसभा चुनाव

उम्मीदवार वोट मिले प्रतिशत

  • पंकज सिंह (बीजेपी) 162417 63.84
  • सुनील चौधरी (सपा) 58401 22.96
  • रविकांत (बसपा) 27365 10.76

2017 के आकड़ों के अनुसार

  • कुल निर्वाचन- 523865
  • कुल मतदान- 254408
  • मतदान प्रतिशत-48.56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *