कल, आज और कल …. न न करते राजनीति में आने वाली प्रियंका भविष्य में…किंग मेकर बनेंगी, इंदिरा से भी बड़ा चेहरा होगा

चुनाव लोकसभा हो या विधानसभा। कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक रहने वाली प्रियंका 20 साल बाद भी किंग मेकर की भूमिका में दिखेंगी। एक वक्त पर अपने पिता राजीव गांधी की तरह फोटोग्राफर बनने की ख्वाहिश रखने वाली प्रियंका देश की राजनीति की नई तस्वीर तैयार कर रही हैं। ये कहना है मशहूर ज्योतिषाचार्य नस्तूर बेजान दारुवाला का। दैनिक भास्कर की ‘कल, आज, कल’ प्रस्तुति के लिए उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर भविष्यवाणी की।

वह कहते हैं कि प्रियंका गांधी मकर राशि की हैं। उनकी कुंडली की ग्रह दशाएं इशारा करती हैं कि यूपी की राजनीति में उनकी दखलअंदाजी कभी कम नहीं होगी। कांग्रेस अगर वेंटीलेटर पर होगी। तो वह ऑक्सीजन की तरह उसको जिंदा रखेंगी। 2027 के बाद वह यूपी में भी कांग्रेस का नया जनाधार खड़ा कर लेंगी। 20 साल बाद वह गठबंधन के जरिए केंद्र सरकार में नजर आएंगी। लेकिन खुद पीएम नहीं बनेंगी। राजनीतिक छवि में वह अपनी दादी इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ देंगी।

विधानसभा चुनाव 2022 में भास्कर प्रतिदिन दिग्गज नेताओं के कल, आज, कल के बारे में आपको बताएगा। इस प्रस्तुति में आने वाले कल में प्रियंका गांधी की काल्पनिक तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से तैयार किया गया है।

  • उनका बचपन का कुछ समय दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के साये में बिता।
  • स्कूली शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई।
  • साल 1984 में दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रियंका ने घर पर रहकर ही पढ़ाई पूरी की।
  • जीजस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया हैं।
  • उन्हें शुरू से ही बौद्ध धर्म में बेहद रुचि थी। 2010 में बौद्धिस्ट स्टडीज में मास्टर्स किया।
  • 13 साल की उम्र में रॉबर्ट वाड्रा से उनकी पहली मुलाकात हुई।
  • 18 फरवरी 1997 में इनकी शादी हुई।
  • शादी के बाद प्रियंका ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया।
  • 29 अगस्त 2000 को प्रियंका ने बेटे रेहान को जन्म दिया।
  • 24 जून 2002 को प्रियंका ने बेटी मिराया काे जन्म दिया।
  • 2012 यूपी विधानसभा के दौरान वे कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं।
  • 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने फिर स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस का साथ दिया।
  • 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए अमेठी में प्रचार किया।
  • 2019 लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को यूपी ईस्ट का महासचिव नियुक्त किया।
  • कई बार प्रियंका के नाम का सुझाव कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के लिए भी दिया गया, लेकिन वे तैयार नहीं हुईं।
  • विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस प्रियंका के सहारे यूपी में लड़ रही है।
  • 23 अक्टूबर 2021 को बाराबंकी से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत उन्होंने की।
  • लखीमपुर हिंसा होने के बाद प्रियंका को वहां जाने के दौरान हिरासत में रखा गया।
  • यूपी में हो रहे चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को लेकर प्रियंका को सीएम की तरह प्रोजेक्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *