World Hindi Day 2022 …. आखिर क्यों खास है हिंदी, दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली पांच भाषाओं में है शामिल

World Hindi Day 2022: हिंदी एक सर्वचालित भाषा है, जिसे दुनिया के हर एक कोने में बोला जाता है। आकड़ें बताते हैं कि भारत में 44 प्रतिशत लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

World Hindi Day 2022: 10 जनवरी का दिन हिंदी प्रेमी लोगों के लिए काफी अहम माना जाता है, क्योंकि इस दिन विश्व हिन्दी दिवस होता है। विदेशों में हिंदी भाषा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्यह से हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में हर साल 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी। मालूम हो कि आज दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली पांच भाषाओं में हिंदी शामिल है।

hindi_diwas.jpg

दुनिया में हिंदी का विकास करने और एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसलिए इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर कई विश्वविद्यालयों में हिंदी सिखाई जा रही है और लोग भारत की संस्कृंति से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। हिंदी में वही लिखा जाता है, जो हम बोलते हैं, इसलिए इसे सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा भी माना जाता है।
हिंदी दिवस के अवसर पर छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व और इतिहास के बारे में बताया जाता है। हिंदी साहित्य, हिंदी कवियों, लेखकों के लिए, हिंदी को ऊंचे स्तर तक पहुचाने वाले लोगों के सम्मान में हिंदी दिवस पर पुरस्कार का आयोजन भी किया जाता है। हिंदी से जुड़े पुरस्कार, राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार, राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार भी शामिल हैं।
आइए हिंदी से जुड़े कुछ तथ्यों को जानते हैं-
– ‘हिंदी’ शब्द पर्शियन भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब इंडस की धरती पे रहने वाले लोग।
– हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है।
– 1881 में बिहार ने अपनी अधिकारिक भाषा को उर्दू से बदल कर हिंदी कर दिया था।
– भारत को छोड़ कर हिंदी कई अलग-अलग देशों में सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है। जैसे कि थाईलैंड, फिजी, गुयाना, नेपाल, आदि।
– हिंदी भाषा में पहली किताब जो प्रकाशित हुई ‘प्रेम सागर’ थी, जिसे प्रकाशित ‘लल्लू लाल’ द्वारा 1805 में प्रकाशित किया गया था।
– अंग्रेजी के मशहूर शब्द जैसे कि ‘bunglow’, ‘yoga’, आदि जैसे शब्द हिंदी भाषा से लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *