अवैध कटाई से प्रदेश में घने जंगल 11 वर्ग किमी हुए कम

पिछले दो वर्षों में मप्र में वन आवरण में 11 वर्ग किमी की बढ़ोत्तरी
– देश में आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ा वनावरण
– देश में 2,261 वर्ग किलोमीटर वन आवरण बढ़ा

भोपाल

 January 13, 2022 

भोपाल। प्रदेश में अवैध कटाई के चलते दो वर्षों के अंदर सघन वन क्षेत्रों में 11 वर्ग किमी की कमी आई है। जबकि प्रदेश में वन आवरण (हरियाली) 11 वर्ग किमी दो वर्षों की तुलतना में बढ़ा है। वन आवरण वढऩे के मामले में देश में पहले नम्बर पर आंध्र प्रदेश है, जहां 647 वर्ग किमी वनावरण बढ़ा है, जबकि दूसरे नम्बर पर तेलंगाना है। इस बात का खुलासा भारत सरकार की फारेस्ट सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट में हुआ है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने यह रिपोर्ट गुरूवार को जारी की है। देश में पिछले दो सालों में वन क्षेत्र में 2,261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
देश में सर्वाधिक 77493 वर्ग किमी वन क्षेत्र वाले मध्य प्रदेश में वन आवरण बढ़ाने वाले राज्यों की सूची में इसका नाम सबसे आखिरी में है। रिपोर्ट के अनुसार वन क्षेत्रों से लगे हुए 700 गांवों में वन आवरण सबसे ज्यादा बढ़ा है। प्रदेश के भिंड़, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, पन्ना, रतलाम, रीवा, शिवपुरी, और सीधी जिलों में वन आवरण बढ़ा है। सबसे ज्यादा वन आवरण भिंड जिले में बढ़ा है, जो वर्ष 2019 से 119.81 वर्ग किलोमीट है। सर्वे के अनुसार मध्यम वनआवरण 132 वर्ग किलोमीटर घटा है और खुला वनआवरण 154 बढ़ा है।
भोपाल सहित 40 जिलों में घटा वन आवरण
भोपाल सहित प्रदेश के 40 जिलों में वन आवरण घटा है। सबसे ज्यादा वन आवरण वड़वनी जिले में घटा है, जहां वर्ष 2019 की तुलना में 23.63 वर्ग किमी है। दूसरे नम्बर पर उमरिया जिला है, जहां 21.34 वर्ग किमी घटा है।
—–
आंध्र प्रदेश –647
तेलंगाना—632
उड़ीसा–537
कर्नाटक –155
——-
भोपाल सहित 40 जिलों में घटा वन आवरण
भोपाल सहित प्रदेश के 40 जिलों में वन आवरण घटा है। सबसे ज्यादा वन आवरण वड़वनी जिले में घटा है, जहां वर्ष 2019 की तुलना में 23.63 वर्ग किमी है। दूसरे नम्बर पर उमरिया जिला है, जहां 21.34 वर्ग किमी घटा है।
फैक्ट फाइल
– भौगोलिक क्षेत्रफल –308252 वर्ग किमी
– अति सघन वन–6664.95 वर्ग किमी
– मध्यम सघन ———-34209.02 वर्ग किमी
– खुला वन———–36618.63 वर्ग किमी
– कुल वन क्षेत्र ——–77492.62 वर्ग मिमी
– झाड़ी वन —–545655 वर्ग किमी
– भौगोलिक क्षेत्रफल का वन आवरण 25.14 प्रतिशत
– बढ़ा वन वर्ष 2019 की तुलना में — 10.11 वर्ग किमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *