हाथरस…पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से दिया इस्तीफा ….. 2019 में मायावती ने किया था निलंबित, भाजपा के टिकट से सादाबाद सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

हाथरस में बसपा सरकार में 3 बार ऊर्जा मंत्री रहे और वर्तमान में सादाबाद सीट से विधायक रहे रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी बसपा से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निलंबित कर दिया था। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान रामवीर उपाध्याय ने खुद बसपा सुप्रीमो मायावती को पत्र भेजकर उनकी पार्टी से स्तीफा दे दिया है।

बाह्मण समाज में रखते हैं अच्छी पकड़

रामवीर उपाध्याय का नाम प्रदेश की राजनीति में जाना जाता है। हाथरस में तो पूरी बसपा उपाध्याय परिवार के उधर-इधर ही घूमती रहती है। बसपा को मजबूत करने में रामवीर उपाध्याय का अहम योगदान रहा है। रामवीर उपाध्याय प्रदेश में ब्राह्मण समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। हाथरस में साल 1996, 2002 और 2007 में खुद रामवीर उपाध्याय जीते थे।

भाजपा से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार भाजपा में हैं। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय वर्तमान में भाजपा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वहीं उनके बेटे चिराग उपाध्याय युवा भाजपा नेता हैं। उनके भाई रामेश्वर उपाध्याय भी भाजपा से ब्लाक प्रमुख हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा सादाबाद सीट से रामवीर उपाध्याय को सीट देकर चुनाव लड़ा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *