आजमगढ़ के नतीजे:जिले की दस सीटों पर सपा की क्लीन स्वीप, दुर्गा प्रसाद यादव 9वीं बार पहुंचेंगे विधानसभा

आजमगढ़ में सभी 10 सीटों पर रिजल्ट आ गए हैं। सभी सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, जिन 6 सीटों पर अंतिम राउंड की काउंटिंग जारी थी, उन पर भी सपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। दीदारगंज से सपा के कमलाकांत राजभर की जीते हैं, उन्होंने भाजपा के कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को हराया है।

फूलपुर पवई से सपा के रमाकांत यादव जीते हैं, उन्होंने भाजपा के भाजपा के राम सूरत राजभर को हराया है। निजामाबाद से सपा के आलम बदी जीते हैं, उन्होंने भाजपा के मनोज यादव को हराया है। उधर, लालगंज से सपा के बेचई सरोज चुनाव जीते हैं, उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को हराया है। बता दें कि आजमगढ़ में 114 प्रत्याशी मैदान में थे।

संग्राम यादव अतरौलिया।
संग्राम यादव अतरौलिया।

LIVE अपडेट्स –

  • मुबारकपुर : सपा के अखिलेश यादव चुनाव जीत चुके है, यहां भाजपा के अरविंद जायसवाल दूसरे नंबर पर हैं।
  • सदर : सपा के दुर्गा यादव को 7566 वोट और भाजपा के अखिलेश मिश्र गुड्डू को 3315 वोट मिले।
  • गोपालपुर : सपा के नफीस अहमद चुनाव में विजयी हुए हैं, उन्होंने भाजपा के सतेंद्र राय को हराया है।
  • सगड़ी : सपा के एचएन पटेल ने भाजपा की वंदना सिंह को शिकस्त दी है।
  • मेहनगर : सपा से पूजा सरोज ने भाजपा की मंजू सरोज को नजदीकी मुकाबले में हराया है।
  • अतरौलिया : सपा के संग्राम यादव ने भाजपा गठबंधन के प्रशांत सिंह को परास्त किया।
एचएन पटेल - सगड़ी।
एचएन पटेल – सगड़ी।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव रही। जिले की सदर विधानसभा से आठ बार के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव नौंवी बार मैदान में थे । इस बार दुर्गा प्रसाद यादव को भाजपा प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्‌डू से टक्कर मिली। वहीं जिले की मुबारकपुर विधानसभा सीट से दो बार के विधायक शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

नफीस अहमद- गोपालपुर।
नफीस अहमद- गोपालपुर।

शाह आलम इस बार बसपा से अलग होकर एआईएमआईएम के टिकट पर यहां से प्रत्याशी हैं। जिले की अतरौलिया सीट से पूर्व मंत्री बलराम यादव के बेटे संग्राम यादव की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। लेकिन अतरौलिया का संग्राम जीतकर उन्होंने प्रतिष्ठा बचा ली। जिले की गोपालपुर सीट पर सपा विधायक नफीस अहमद को भी इस चुनाव में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी रमेश यादव कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।हालांकि कड़े मुकाबले के बीच जीत का सेहरा नफीस के सिर बंधा।वहीं जिले की सगड़ी सीट पर वर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह को सपा के एचएन पटेल से हार का सामना करना पड़ा।

दुर्गा प्रसाद यादव-सदर।
दुर्गा प्रसाद यादव-सदर।
विजयी प्रत्याशी -सपा कुल वोट जीत का डिफरेंस
दुर्गा प्रसाद यादव 99114 मत 15119
एच-एन पटेल 83093 मत 22515
नफ़ीस अहमद 84401 मत 24307
पूजा सरोज 86031 मत 14072
कमलाकांत राजभर 73834 मत 13214
आलम बदी 79022 मत 33578
रमाकान्त यादव 81164 मत 25279

 

पूजा सरोज-मेहनगर
पूजा सरोज-मेहनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *