47 साल की सुष्मिता के रहे 10 से ज्यादा अफेयर …? एक्स बॉयफ्रेंड 16 साल छोटे थे; मौजूदा ललित मोदी 9 साल बड़े हैं

IPL के एक्स चेयरमैन ललित मोदी ने गुरुवार (14 जुलाई) को सुष्मिता सेन से अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। इसके साथ उन्होंने सुष्मिता से जल्द शादी करने का भी ऐलान कर दिया है। जब से ये खबर सामने आई तब से सोशल मीडिया पर सुष्मिता-ललित ट्रेंड करने लगे। ललित एक्ट्रेस से 9 साल बड़े हैं। जहां ललित 56 साल के हैं। वहीं, सुष्मिता 47 की हैं।

सुष्मिता का कुछ महीने पहले ही रोहमन शॉल से ब्रेकअप हुआ है। रोहमन से पहले भी सुष्मिता के करीबन 10-11 अफेयर रह चुके हैं। आइए जानते हैं किन-किन लोगों से चला सुष्मिता का रिश्ता:-

विक्रम भट्ट

फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ सुष्मिता की अफेयर की खबरें रही हैं। कहा जाता है कि दोनों पहली बार फिल्म दस्तक की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसी समय दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। विक्रम, सुष्मिता से 7 साल बड़े हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रम के साथ एक्ट्रेस का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर था। कुछ समय बाद ही ब्रेकअप हो गया था।

वसीम अकरम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ अफेयर की खबरें भी काफी सुर्खियों में थीं। कहा तो ये भी गया था कि दोनों शादी करने वाले हैं। सुष्मिता अकरम के शो में भी शामिल हुई थीं। दोनों के बीच 10 साल का एज डिफरेंस था।

रणदीप हुड्डा

सुष्मिता का नाम रणदीप हुड्डा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों का अफेयर खूब चर्चा में रहा था। रणदीप ने ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप को लाइफ का सबसे बेकार टाइम कहा था। रणदीप एक्ट्रेस से एक साल छोटे हैं।

इम्तियाज खत्री

इम्तियाज खत्री के साथ भी एक्ट्रेस की लव लाइफ खूब चर्चा में थी। इम्तियाज उम्र में सुष्मिता से 14 साल छोटो हैं। मीडिया में उनके अफेयर की खूब चर्चा रहीं। हालांकि, सुष्मिता ने कभी भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया।

बंटी सजदेह

सुष्मिता का नाम अपने एक्स मैनेजर बंटी सजदेह के साथ भी जुड़ चुका है। बंटी एक्ट्रेस से लगभग 2 साल छोटे हैं। मैनेजर होने की वजह से दोनों ने इस खबर को अफवाह बताया। दोनों अक्सर एक साथ हाथ पकड़े स्पॉट होते थे।

ऋतिक भसीन

रेस्टोरेंट मालिक ऋतिक भसीन के साथ भी सुष्मिता का नाम जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक एक्ट्रेस से उम्र में लगभग 2 साल छोटे हैं। दोनों का अफेयर तकरीबन 4 साल चला था। वहीं जहीर खान और सागरिका घाटगे के वेडिंग रिसेप्शन में भी दोनों को साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि, सुष्मिता की ये लव स्टोरी भी फेल रही और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

संजय नारंग

संजय नारंग जो एक होटल के मालिक है, के साथ एक्ट्रेस का काफी लंबे समय तक अफेयर चला था। नारंग के साथ अपने रिश्ते को सुष्मिता ने सोशल मीडिया के जरिए ऑफीशियल किया था। उन्होंने इस रिश्ते को खूबसूरत बताया था। खबरें थीं कि दोनों शादी भी करने वाले थे। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका और वे अलग हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय एक्ट्रेस से 8 साल बड़े हैं।

मुदस्सर अजीज

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज भी उन लोगों में से थे, जिनका सुष्मिता के साथ अफेयर रहा है। मुदस्सर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में भी सुष्मिता ने काम किया था, जो कि फ्लॉप रही थी। मुदस्सर एक्ट्रेस से 7 साल छोटे हैं।

रोहमन शॉल

सुष्मिता सेन का अफेयर रोहमन शॉल से भी चला, जो उम्र में एक्ट्रेस से 15 साल छोटे हैं। सुष्मिता जहां 47 साल की हैं। वहीं, रोहमन 32 साल के हैं। पिछले साल दिसंबर 2021 में ही दोनों का ब्रेकअप हुआ है। दोनों ने ढाई साल तक एक-दूसरे को डेट किया। सुष्मिता, रोहमन के साथ लिव-इन में रहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *