कानपुर : 2.35 लाख नई प्रॉपर्टी पर लगेगा हाउस टैक्स …?

कानपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में सभी प्रॉपर्टीज को हाउस टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए सैटेलाइट सर्वे कराया गया, जिसमें 6.23 लाख की प्रॉपर्टी को चिह्नित किया गया। नगर निगम में अभी 3.88 लाख लोग हाउस टैक्स जमा करते हैं। बाकी बची 2.35 लाख प्रॉपर्टी को भी हाउस टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है।

ये तस्वीर स्वरूप नगर की एक बिल्डिंग से ली गई है।
ये तस्वीर स्वरूप नगर की एक बिल्डिंग से ली गई है।

प्राइवेट कंपनी कर रही है GIS सर्वे
नगर निगम ने सर्वे के लिए लखनऊ की प्राइवेट कंपनी ITI को प्रॉपर्टी GIS सर्वे का काम सौंप रखा है। कंपनी अभी तक 37 वार्डों में सर्वे पूरा कर चुकी है और रिपोर्ट भी नगर निगम को सौंप चुकी है। अब तक 33 वार्डों में सर्वे पूरा किया जा चुका है, जिसमें 85 हजार नई प्रॉपर्टी पर हाउस टैक्स लगाया गया है। नगर निगम इनसे 58 करोड़ रुपए की वसूली करेगा।

60 से 70 करोड़ की अतिरिक्त वसूली
कंपनी के मैनेजर हेमंत गांधी ने बताया कि 23 नए वार्डों में प्रॉपर्टी के जीआईएस सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। कई वार्डों में प्रॉपर्टी का सर्वे 80 से 90 %तक हो चुका है। इसमें करीब 1 लाख नई प्रॉपर्टी को शामिल किया गया है। इससे नगर निगम को 60 से 70 करोड़ रुपए की हाउस टैक्स की वसूली होगी। नगर निगम को कुल करीब 100 करोड़ रुपए हाउस टैक्स की अतिरिक्त वसूली होगी।

कानपुर में बढ़ा फ्लैट कल्चर
मैनेजर गांधी ने बताया कि अभी तक करीब 3.20 लाख प्रॉपर्टी का सर्वे पूरा किया जा चुका है। इनमें करीब 20% फ्लैट हैं। पॉश एरिया स्वरूप नगर, आर्य नगर, सिविल लाइंस, नवाबगंज, पांडु नगर, सर्वोदय नगर, किदवई नगर, नौबस्ता में धड़ल्ले से फ्लैट निर्माण किए जा रहे हैं। इन सभी फ्लैट को अब हाउस टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है। वहीं करीब 40 परसेंट लोगों ने घरों में दुकानें और गोदाम बना रखे हैं।

50 वार्डों में जल्द शुरू होगा सर्वे
कानपुर में 110 वार्ड हैं। इनमें से 37 वार्ड में सर्वे पूर हो चुका है और 23 वार्ड में सर्वे पूरा होने वाला है। बाकी बचे 50 वार्ड में जल्द ही सर्वे शुरू करने की तैयारी है। 50 वार्ड में मौजूद करीब 2 लाख प्रॉपर्टी का सर्वे किया जाना है। इनमें ज्यादातर सोसाइटी क्षेत्र वाला एरिया है।

इन एरियाज का सर्वे हो चुका पूरा
यशोदा नगर ईस्ट और वेस्ट, जूही हमीरपुर रोड, सब्जी मंडी किदवई नगर, कल्याणपुर नार्थ और साउथ, अंबेडकर नगर, रतनलाल नगर, दहेली सुजानपुर, नौबस्ता, गोविंद नगर, बर्रा, आवास विकास समेत अन्य।

जोनवार प्रॉपर्टी की संख्या
जोन- प्रॉपर्टी की संख्या
1- 33,781
2- 1,14,578
3- 65,814
4- 32,020
5- 75,009
6- 83,149
(नोट- ये सभी प्रॉपर्टी नगर निगम को हाउस टैक्स देती हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *