MP के पूर्व MLA ने BMW से कारों को उड़ाया …?

दिल्ली में सुनील जैन पर FIR; भाई सागर से BJP विधायक, पत्नी कांग्रेस महापौर कैंडिडेट रहीं….

दिल्ली में शनिवार देर रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर बेकाबू BMW कार ने दो कार को टक्कर मार दी। BMW कार देवरी (सागर) के पूर्व विधायक सुनील जैन ड्राइव कर रहे थे। सुनील जैन की पत्नी निधि जैन सागर से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रह चुकी हैं। बड़े भाई शैलेंद्र जैन सागर शहर से BJP विधायक हैं। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सुनील जैन बेटी के घर दिल्ली गए थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, BMW ने आगे जा रही WagonR कार को पीछे से टक्कर मारी। WagonR का ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और उसने आगे जा रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इधर, BMW ने WagonR को टक्कर मारने के बाद एक और Kia Seltos कार में टक्कर मारी। Kia Seltos भी आगे जा रही दूसरी कार से जा भिड़ी। घटना में तीन लोग घायल हो गए।

BMW ने पहले WagonR कार को टक्कर मारी, जो आगे स्कूटी से टकरा गई।
BMW ने पहले WagonR कार को टक्कर मारी, जो आगे स्कूटी से टकरा गई।

कार में बेटी और ड्राइवर भी थे साथ

दिल्ली पुलिस के DCP (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने बताया कि घटना शनिवार रात 10.45 बजे हुई। WagonR कार के चालक और स्कूटी सवारों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मामूली खरोंच आई और उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई। कोतवाली पुलिस स्टेशन में रैश ड्राइविंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुनील जैन गाड़ी चला रहे थे। विवेक विहार में रहने वाली उनकी बेटी उनके साथ थी। ड्राइवर पीछे की सीट पर बैठा था, क्योंकि उसे रास्ता नहीं पता था। किसी भी घायल ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

BMW ने WagonR के बाद आगे जा रही Kia Seltos कार में टक्कर मारी।
BMW ने WagonR के बाद आगे जा रही Kia Seltos कार में टक्कर मारी।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, BMW पूर्व विधायक सुनील जैन चला रहे थे।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, BMW पूर्व विधायक सुनील जैन चला रहे थे।

पत्नी लड़ चुकी हैं सागर महापौर का चुनाव

सुनील जैन की पत्नी निधि जैन सागर निकाय चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी थीं। उन्हें भाजपा की संगीता तिवारी ने हराया। निधि जैन वर्तमान में सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन की भाभी हैं। कांग्रेस ने रिश्तेदार को ही टिकट देकर खलबली मचा दी थी।

निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान पत्नी निधि जैन के साथ पूर्व विधायक सुनील जैन।
निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान पत्नी निधि जैन के साथ पूर्व विधायक सुनील जैन।

1993 में देवरी से विधायक रहे सुनील

सुनील जैन ने 1993 में सागर की देवरी विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। वे 1998 तक देवरी के विधायक रहे। सुनील जैन सागर विधायक शैलेंद्र जैन के छोटे भाई हैं। शैलेंद्र BJP में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *