निकाय चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर नाथू की छुट्‌टी, देवेंद्र बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

अंतत: नाथू सिंह गुर्जर की दीपावली पर्व से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष के पद से छुट्टी हो गई। देवेंद्र सिंह नरवरिया को पार्टी ने नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार की देर शाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सूची जारी की, जिसमें पांच नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर की छुट्टी तय मानी जा रही थी। संगठन ने तय कर लिया था कि भिंड का जिलाध्यक्ष बदलना है।

संगठन ने दशहरा पर्व के अगले ही दिन देर शाम पांच जिलों के जिलाध्यक्षों के फेरबदल की सूची जारी कर दी। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अन्य पिछड़े वर्ग से आने वाले नाथू सिंह गुर्जर को हटाकर इसी वर्ग से युवा चेहरे देवेंद्र सिंह नरवरिया को जिले में पार्टी की कमान सौंपी है। देवेंद्र सिंह वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व भी है। इसके पहले वे किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दायित्व भी संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *