MP लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट, अब यहां 785 बाघ …!

प्रभावशाली प्रबंधन श्रेणी में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और कान्हा नेशनल पार्क टॉप 5 में शामिल ….

मध्यप्रदेश कुल तीसरी बार जबकि लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट घोषित किया गया है। सबसे पहले 2006 में हुई पहली गणना में प्रदेश पहले पायदान पर था। इसके बाद 2018 और अब 2022 में MP नंबर वन रहा है।

साल 2022 की गणना में 563 बाघों के साथ कर्नाटक दूसरे, 560 बाघों के साथ उत्तराखंड तीसरे, जबकि 444 बाघों के साथ महाराष्ट्र चौथे नंबर पर है।

सतपुड़ा रिजर्व में अब 62 टाइगर

मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) और कान्हा नेशनल पार्क ने प्रभावशाली प्रबंधन के मामले में देश के टॉप 5 टाइगर रिजर्व में जगह बनाई है। STR में टाइगर की संख्या 50 से बढ़कर 62 हो गई है।

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में बाघ।
भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में बाघ।

CM शिवराज ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘अत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे प्रदेशवासियों के सहयोग और वन विभाग के अथक प्रयासों के फलस्वरूप चार साल में हमारे प्रदेश में जंगल के राजा बाघ की संख्या बढ़कर 526 से 785 हो गई है। मैं पूरे प्रदेश की जनता, वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद और बधाई देता हूं।’

कैमरा ट्रैप के आधार पर देशभर में 3167 टाइगर

अप्रैल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडस्केप वाइज टाइगर सेंसस के आंकड़े जारी किए थे। तब सिर्फ टाइगर रिजर्व में कैमरा ट्रैप के आधार पर देशभर में टाइगर की न्यूनतम संख्या 3167 जारी की गई थी। अब इसमें रिजर्व के बाहर के खुले जंगल के आंकड़ों को भी शामिल किया गया है।

चिंता यह… MP में हर दिन 10 हेक्टेयर जंगल खत्म हो रहा

मध्यप्रदेश में लगातार कटते जंगल बाघों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। यहां पिछले 5 साल में हर दिन औसतन 10 हेक्टेयर जंगल खत्म हो रहा है। यह जानकारी वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा के सवाल के जवाब में दी। उनके मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा जंगल MP में खत्म हो रहे हैं। 2018 से 2023 के बीच MP में 19,270 हेक्टेयर जंगल खत्म हुआ।

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश को बधाई दी।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश को बधाई दी।केंद्रीय मंत्री तोमर बाेले- मध्यप्रदेश की जनता को बधाई

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने पर राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मप्र सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है। आज प्रसन्नता का विषय है कि एक बार फिर मप्र को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *