उत्पाती जनपद पंचायत अध्यक्ष 9 जिलों से जिलाबदर !
- डिंडौरी में चरण सिंह धुर्वे को किया जिलाबदर
- चरण सिंह पर कई थानों में 21 मामले हैं दर्ज
- ठेकेदार से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था
डिंडौरी। करंजिया जनपद पंचायत अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे को कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश उनके 22 वर्षों से चले आ रहे अपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।
21 मामलों में FIR दर्ज
चरण सिंह धुर्वे ग्राम तरेरा का निवासी है, उनके खिलाफ 2002 से लेकर अब तक कुल 21 मामलों में FIR दर्ज हो चुकी है। इन मामलों में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को धमकाना, मारपीट करना और शासकीय कार्यालयों में गाली गलौज जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
रेत ठेकेदार के कर्मचारियों से मारपीट और गाली गलौजचार जनवरी को रेत ठेकेदार के कर्मचारियों से मारपीट और गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस पर कड़ी कार्रवाई का दबाव बढ़ा। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने यह आदेश दिया।
धुर्वे आदेश का उल्लंघन करता है, तो उनके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा एवं लोक व्यवस्था अधिनियम की धारा 14 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।