13 साल की उम्र में पहली बार दुर्व्यवहार हुआ… 5 साल में 60 लोगों ने यौन शोषण किया !
5 साल में 60 लोगों ने यौन शोषण किया:केरल में दलित युवती का दावा, कहा- 13 साल की उम्र में पहली बार दुर्व्यवहार हुआ
केरल में एक 18 साल की एथलीट ने दावा किया है कि पिछले 5 साल में 60 लोगों ने उसका यौन शोषण किया। मामला तब सामने आया, जब एक NGO रूटीन फील्ड विजिट के दौरान लड़की के घर पहुंचा था।
इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने पथानामथिट्टा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर करीब 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में युवती के कोच, क्लासमेट और घर के आसपास रहने वाले लोग शामिल हैं।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने लड़की की साइकॉलोजिस्ट से काउंसलिंग भी करवाई। इस दौरान उसने बताया कि जब वह 13 साल की थी, तब उसके एक पड़ोसी ने उसके साथ पहली बार पोर्नोग्राफिक मटेरियल शेयर किया था। अब वह 18 साल की हो गई है।
ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी यौन शोषण हुआ
युवती ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह स्कूल टाइम में स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होती थी। ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी उसके साथ कई बार यौन शोषण किया गया था। उसके कुछ वीडियो भी सर्कुलेट हुए थे। इससे उसका मनोबल टूट चुका था।
पुलिस बोली- युवती ने पिता के फोन में आरोपियों का नंबर सेव किया था
पथानामथिट्टा पुलिस ने बताया कि लड़की का विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा। मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। युवती के पास खुद का मोबाइल फोन नहीं है। वह अपने पिता का फोन इस्तेमाल करती है। उसने अपने पिता के फोन में ही आरोपियों का नंबर सेव करके रखा था।
CWC ने कहा- लड़की की देखभाल करेंगे CWC के पथानामथिट्टा जिला अध्यक्ष एन राजीव ने कहा- युवती जब आठवीं में पढ़ती थी, तब से उसके साथ करीब 5 साल तक दुर्व्यवहार होता रहा। वह स्पोर्ट्स में एक्टिव थी। पब्लिक प्लेस पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। अब CWC उसकी देखभाल करेगी।
महिला अपराधों में उत्तर और मध्य भारत के राज्य टॉप पर
- एनसीआरबी रिपोर्ट में सामने आया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर (प्रति 1 लाख जनसंख्या पर घटनाओं की संख्या) 2021 में 64.5% से बढ़कर 2022 में 66% हो गई है।
- इसमें से 2022 के दौरान 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 48 हजार 755 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 (43 हजार 414 केस) की तुलना में 12.3 % ज्यादा हैं।
- 2022 में महिला अपराध में 65 हजार 743 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर है। इसके बाद महाराष्ट्र (45331 केस) और राजस्थान (45058 केस) पश्चिम बंगाल (34738 केस) और मध्य प्रदेश (32765 केस) का नंबर हैं।