दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी ?

दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, वैश्विक प्रदूषण सूची में शीर्ष पर असम का बर्नीहाट शहर

Air Pollution Alert: भारत में वायु प्रदूषण की समस्या बेहद गंभीर है। वहीं एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 13 शहर शामिल हैं। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है। 
Byrnihat tops global pollution list; Delhi most polluted capital: Report, News in hindi

दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी – फोटो : ANI
स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता तकनीक कंपनी आईक्यूएयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 के अनुसार, दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं। इस सूची में असम का बर्नीहाट सबसे ऊपर है, जबकि दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है।

दिल्ली की स्थिति बेहद गंभीर
दिल्ली में पीएम 2.5 का वार्षिक औसत स्तर 91.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो 2023 के 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से एक प्रतिशत से भी कम है। इसके साथ ही दिल्ली लगातार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है।
Byrnihat tops global pollution list; Delhi most polluted capital: Report, News in hindi
विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 – फोटो : PTI
प्रदूषण की सूची में भारत की स्थिति

  • भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश बन गया है, जबकि 2023 में यह तीसरे स्थान पर था।  
  • 2024 में भारत में पीएम 2.5 का औसत स्तर 50.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो 2023 के 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 7% कम है।  
  • हालांकि, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत में ही हैं।
  • 35% भारतीय शहरों में पीएम 2.5 का स्तर डब्ल्यूएचओ की सीमा से 10 गुना अधिक पाया गया।

Byrnihat tops global pollution list; Delhi most polluted capital: Report, News in hindi
भारत के 13 सबसे प्रदूषित शहर – फोटो : PTI
वहीं देश के 13 सबसे प्रदूषित शहरों की बात करें तो, इसमें असम का एक शहर, पंजाब का एक शहर, राजधानी दिल्ली के दो शहर, हरियाणा के दो शहर, राजस्थान के तीन शहर और उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा चार शहर शामिल हैं।

भारत के 13 सबसे प्रदूषित शहर

  1. बर्नीहाट (असम)  
  2. दिल्ली  
  3. मुल्लांपुर (पंजाब)  
  4. फरीदाबाद (हरियाणा)
  5. लोनी (उत्तर प्रदेश)
  6. नई दिल्ली  
  7. गुरुग्राम (हरियाणा)
  8. गंगानगर (राजस्थान)
  9. ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
  10. भिवाड़ी (राजस्थान)
  11. मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
  12. हनुमानगढ़ (राजस्थान)
  13. नोएडा (उत्तर प्रदेश)

Byrnihat tops global pollution list; Delhi most polluted capital: Report, News in hindi
भारत में पीएम 2.5 का औसत स्तर – फोटो : PTI
प्रदूषण से सेहत को बड़ा खतरा
पीएम 2.5 के अत्यधिक स्तर से सांस संबंधी बीमारियां, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वहीं लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ स्टडी के अनुसार, 2009 से 2019 के बीच हर साल भारत में करीब 15 लाख मौतें लंबी समय तक पीएम 2.5 प्रदूषण के संपर्क में रहने से हुईं। जबकि, वायु प्रदूषण के कारण भारत में औसत जीवन प्रत्याशा 5.2 साल घट रही है। वहीं डब्ल्यूएचओ की पूर्व वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाहकार सौम्या स्वामीनाथन के अनुसार, भारत ने वायु गुणवत्ता डेटा जुटाने में प्रगति की है, लेकिन ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *