चुनाव@26…पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं !
चुनाव@26… बंगाल असम केरल और तमिलनाडु के लिए BJP का प्लान सेट, इसी महीने से मोर्चा संभालेंगे अमित शाह
साल 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद मोर्चा संभाल रहे हैं. उनका लक्ष्य पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल हैं. जनवरी से शाह हर महीने इन राज्यों का दौरा करेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं से बैठकें कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे.
बंगाल चुनाव को लेकर क्या है बीजेपी का प्लान?बता दें कि बीजेपी ने भूपेंद्र यादव को बंगाल का चुनाव प्रभारी बनाया है. विप्लव देव सह प्रभारी हैं. बीजेपी ने 6 राज्यों के संगठन मंत्रियों को बंगाल के 5बड़ेजोनोंमेंतैनातकरदियाहै. साथ ही 6 वरिष्ठनेताओंकोभीजोड़ा है. ये सभी नेता आने वाले पांच महीनों तक बंगाल में ही डेरा डालेंगे.
बंगाल केराढ़बंगाक्षेत्र की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री पवनसाईं के पास है. उनके साथ उत्तराखंड सरकार के मंत्री धन सिंह रावत भी हैं. ताकि पुरुलिया और वर्धमान जैसे क्षेत्रों में जमीन मजबूत की जा सकें. हावड़ा,हुगलीऔरमेदिनीपुरक्षेत्र में दिल्ली के संगठन मंत्री पवनराणाको जिम्मेदारी मिली है.
तमिलनाडु की जिम्मेदारी किसके पास?हावड़ा हुगलीमें उनके साथ हरियाणा के वरिष्ठ नेता संजयभाटियाकाम करेंगे. जबकि इसी क्षेत्र मेंमेदिनीपुरसंभाग में यूपी सरकार के मंत्रीजेपीएसराठौर को लगाया गया है.अगर तमिलनाडु की बात करें तो पार्टी ने इस बार यहां के चुनाव की जिम्मेदारी विजंयक जय पांडा को दी है. उन्हें चुनाव प्रभारी और मुरलीधर मोहोल को सह प्रभारी बनाया है.

