MP का ये जिला बन रहा ड्रग्स तस्करी का नया हब….नर्सरी के अंदर ड्रग्स फैक्ट्री, 10 करोड़ की MD जब्त !!!!

नर्सरी के अंदर ड्रग्स फैक्ट्री, 10 करोड़ की MD जब्त
आगर मालवा में नारकोटिक्स का छापा; एसपी बोले– जमीन डील में इंदौर कनेक्शन की जांच
तीर्थ नर्सरी पर शनिवार सुबह नारकोटिक्स विभाग का छापा पड़ा। देर शाम तक कार्रवाई चलती रही।

आगर मालवा में नर्सरी की आड़ में चल रही MD ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में इंदौर कनेक्शन सामने आया है। नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई में 31 किलो 250 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 50 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

शनिवार तड़के करीब 4 बजे उज्जैन सहित अन्य जिलों से पहुंची नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने आमला क्षेत्र में स्थित तीर्थ नर्सरी पर छापा मारा। यह नर्सरी और फार्म हाउस रातड़िया परिवार के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज बताया गया है।

एसपी बोले- इंदौर कनेक्शन सामने आया

एसपी मुकेश खत्री के मुताबिक, इस फार्म हाउस सहित आसपास की करीब 180 बीघा जमीन कालूराम रातड़िया और उनकी दोनों पत्नियों आरती व संतोष बाई रातड़िया के नाम पर दर्ज है।

एसपी ने बताया कि विभाग को मिली जानकारी के अनुसार यह जमीन और फार्म हाउस इंदौर के कुछ लोगों को विक्रय किए जा चुके थे, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि खरीदारों द्वारा मौके पर पजेशन लिया गया था या नहीं। इस बिंदु पर जांच जारी है।

टीम की कार्रवाई के दौरान 31 किलो MD ड्रग्स बरामद हुई है।
टीम की कार्रवाई के दौरान 31 किलो MD ड्रग्स बरामद हुई है।

बड़ी खेप उठाने की मिली थी सूचना

नारकोटिक्स विभाग के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां से MD ड्रग्स की बड़ी खेप उठाई जानी है। इसी आधार पर टीम ने तड़के नर्सरी की घेराबंदी की। करीब 4:30 बजे टीम परिसर में दाखिल हुई और सुबह 10 बजे तक तस्करों का इंतजार किया गया। जब कोई नहीं पहुंचा, तो टीम ने अंदर तलाशी शुरू की।

यह फार्म रातड़िया परिवार का बताया जा रहा है।
यह फार्म रातड़िया परिवार का बताया जा रहा है।

नर्सरी के अंदर मिली सीक्रेट लैब

तलाशी के दौरान नर्सरी परिसर के भीतर MD ड्रग्स बनाने की गुप्त लैब संचालित मिली। मौके से 31.250 किलो तैयार MD ड्रग्स, करीब 600 किलो केमिकल और ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें व तकनीकी उपकरण जब्त किए गए। 600 किलो केमिकल भी बरामद किया है।

उज्जैन सहित कई जिलों की संयुक्त टीम ने नर्सरी पर दबिश दी।
उज्जैन सहित कई जिलों की संयुक्त टीम ने नर्सरी पर दबिश दी।

पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच

फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नारकोटिक्स विभाग ड्रग नेटवर्क, सप्लाई चेन और जमीन के लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मैनेजर सहित तीन लोगों पर कार्रवाई

नारकोटिक्स उज्जैन क्षेत्र के अधीक्षक मुकेश खत्री ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया यहां के मैनेजर सिद्धनाथ, धारा सिंह और प्रहलाद सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई के बाद और भी खुलासे किए जाएंगे।

…………………………………………………

MP का ये जिला बन रहा ड्रग्स तस्करी का नया हब, नर्सरी की आड़ में चल रही करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री पर्दाफाश, NCB रह गई दंग
drug factory operating under the guise of a nursery busted in agar malva

मध्य प्रदेश में आगर मालवा ड्रग्स तस्करी का नया हब बनता जा रहा है । आगरा मालवा में नशे के कारोबार ने जिस खतरनाक स्तर को छू लिया है, उसका खुलासा शनिवार को केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की बड़ी कार्रवाई में हुआ।

 मध्य प्रदेश में आगर मालवा ड्रग्स तस्करी का नया हब बनता जा रहा है । आगरा मालवा में नशे के कारोबार ने जिस खतरनाक स्तर को छू लिया है, उसका खुलासा शनिवार को केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की बड़ी कार्रवाई में हुआ।

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

आमला क्षेत्र स्थित तीर्थ नर्सरी की आड़ में चल रही एमडी ड्रग्स की अवैध फैक्ट्री पर नारकोटिक्स ने सुबह करीब 4 बजे दबिश दे दी। टीम ने 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की करीब 31 किलो 250 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। इतने बडे  स्तर पर नशे की बरामगी से हड़कंप है।  यह कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

नारकोटिक्स उज्जैन क्षेत्र के अधीक्षक मुकेश खत्री एवं नीमच व जावरा प्रभारी वी.एस. कुमार ने बताया कि विभाग को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि आमला क्षेत्र में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप लेने कोई तस्कर पहुंचने वाला है। इसी आधार पर नारकोटिक्स की विशेष टीम ने तड़के से ही तीर्थ नर्सरी की चारों ओर से घेराबंदी कर दी। कई घंटों तक इंतजार के बावजूद जब कोई संदिग्ध मौके पर नहीं पहुंचा, तो टीम ने नर्सरी परिसर के भीतर छापा मारने की कार्रवाई की।

नर्सरी परिसर के भीतर ही एमडी ड्रग्स बनाने की पूरी गुप्त लैब

छापे के दौरान जो सामने आया, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। नर्सरी परिसर के भीतर एमडी ड्रग्स बनाने की पूरी गुप्त लैब संचालित हो रही थी। मौके से भारी मात्रा में तैयार एमडी ड्रग्स के साथ-साथ करीब 600 किलो खतरनाक केमिकल भी बरामद किए गए। जब्त रसायनों में MDC, MMA, सोडियम कार्बोनेट, ट्रायथाइलामाइन, सोडियम एस सहित अन्य रसायन शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल एमडी ड्रग्स निर्माण में किया जाता है।

ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये

इसके अलावा ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त मशीनें, उपकरण और अन्य तकनीकी सामग्री भी जब्त की गई है। नारकोटिक्स टीम ने मौके पर ही अवैध लैब को नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में यहां दोबारा ड्रग्स निर्माण न हो सके। अधिकारियों के अनुसार जब्त एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन नारकोटिक्स विभाग का कहना है कि जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों की संलिप्तता के अहम साक्ष्य मिले हैं। ड्रग्स के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसके पीछे सक्रिय माफिया की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

स्थानीय पुलिस को ड्र्ग्स कारोबार की भनक तक नहीं

यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि जिले में इतने बड़े पैमाने पर ड्रग्स का कारोबार चल रहा था और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। करोड़ों रुपये की ड्रग्स फैक्ट्री का नर्सरी की आड़ में संचालन होना, जिले की कानून-व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। जानकारों का मानना है कि आगर मालवा जिला अब धीरे-धीरे ड्रग्स तस्करी के नए हब के रूप में उभरता जा रहा है। नारकोटिक्स की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नारकोटिक्स विभाग की इस बडी कार्रवाई से जहां ड्रग्स माफिया में हड़कंप मचा है, वहीं अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन से चेहरे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *