शिकायतों के निवारण में नोएडा पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल !!!!

शिकायतों के निवारण में नोएडा पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल
26 थाने की रैंक पहली रही, हर शुक्रवार को होती है समीक्षा

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निपटारा में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस बार जिले के 26 थाने की रैंक पहली रही। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दिसंबर महीने की मूल्यांकन रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हुई। आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाने के प्रभारी और ऑपरेटर को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुरस्कृत करने की बात कही है।

पुलिस कमिश्नर द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पत्रों के निवारण के लिए शुक्रवार को समीक्षा की जाती है,जिसके कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर रैंकिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आईजीआरएस एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसको सरकार की तरफ से नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है।

इस प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को एक आसान और प्रभावी माध्यम प्रदान करना है। इसके माध्यम से वे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें और उनका त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि इस प्रणाली के तहत गौतमबुद्धनगर का दिसंबर महीने में प्रथम रैंक पर आना एक बड़ी उपलब्धि है। यह नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान का प्रमाण है।

इन थानों की रैंक रही पहली

बीटा टू, इकोटेक थर्ड, सेक्टर-20, सेक्टर-63,जेवर, सूरजपुर, दनकौर, सेक्टर-142, सेक्टर-49, बादलपुर, दादरी, कासना, बिसरख, रबुपुरा, सेक्टर-113, नॉलेज पार्क, फेज थर्ड, सेक्टर-39, फेज वन, सेक्टर-24, सेक्टर-126, इकोटेक वन, एक्सप्रेसवे, सेक्टर-58, फेज थर्ड और महिला थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *