Kisan Tractor Rally Live: जिसका डर था वही हुआ! लाल किले के अंदर घुसे प्रदर्शनकारी, फहराया अपना झंडा
ट्रैक्टर रैली में कई जगहों पर बवाल हो गया है। किसान कई जगहों पर पहले से तय रूट के बजाय दूसरे रूट पर जाने के लिए अड़ गए हैं, जिसके बाद हंगामा हो गया है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर रैली को अन्य रास्तों पर जाने से रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को किसानों द्वारा तोड़ दिया गया।
कृषि किसानों का विरोध कर रहे किसान संगठन आज राजधानी नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। ट्रैक्टर रैली में कई जगहों पर बवाल हो गया है। किसान कई जगहों पर पहले से तय रूट के बजाय दूसरे रूट पर जाने के लिए अड़ गए हैं, जिसके बाद हंगामा हो गया है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर रैली को अन्य रास्तों पर जाने से रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को किसानों द्वारा तोड़ दिया गया। पुलिस के मनाने के बावजूद किसान नहीं माने और हुड़दंग मचा दिया। जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। किसानों की इस ट्रैक्टर रैली में किसान संगठनों द्वारा खुद जारी की गई एडवाजरी की किसानों ने खुद धज्जियां उड़ा दी हैं। आइए आपको बताते हैं दिल्ली में किसान रैली से ताजा अपडेट्स।