175 सालों में सबसे गर्म रहा इस वर्ष का जुलाई !
175 सालों में सबसे गर्म रहा इस वर्ष का जुलाई , वैश्विक औसत तापमान से 1.21 डिग्री सेल्सियस ज्यादा
जुलाई का महीना इस साल पिछले 175 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वैश्विक औसत तापमान से यह 1.21 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
जलवायु में बढ़ते इंसानी हस्तक्षेप से पृथ्वी का तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दावा किया कि दुनिया ने 2024 में अब तक के अपने सबसे गर्म जुलाई का सामना किया है।
नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल इंफॉर्मेशन (एनसीईआई) के वैज्ञानिकों के अनुसार बढ़ता तापमान 20वीं सदी के दौरान जुलाई में दर्ज वैश्विक औसत तापमान (15.8 डिग्री सेल्सियस) से 1.21 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यह लगातार 14वां महीना है जब बढ़ते तापमान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
जलवायु रिकॉर्ड के यह आंकड़े पिछले 175 वर्षों के जलवायु इतिहास पर आधारित हैं। एनसीईआई ने रिपोर्ट में इस बात की भी पुष्टि की है कि एशिया, अफ्रीका और यूरोप के लिए भी यह अब तक का सबसे गर्म जुलाई रहा। उत्तरी अमेरिका ने भी अपने दूसरे सबसे गर्म जुलाई का सामना किया है।