Meerut : 100 टेबल पर कैसिनो चला रही थीं दिल्ली-मुंबई की लड़कियां …1.5 करोड़ के कैसीनो काॅइन बरामद
Meerut: 1.5 करोड़ के कैसीनो काॅइन बरामद, सभी युवा रईसजादे, मालिक सहित छह पर रिपोर्ट, ऑनलाइन बुक हुई थी पार्टी
मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में सोमवार आधी रात पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कैसीनो चलता पकड़ा। यहां दिल्ली और मुंबई की लड़कियां सौ टेबल लगाकर कैसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ काइन बरामद हुए हैं। छह युवतियों और 15 रईसजादों से पूछताछ जारी है। मामले में मालिक सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


मेरठ में कैसीनो – फोटो …
एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को सूचना मिली कि होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाया जा रहा है, जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदार भी शामिल रहे। जैसे ही टीम हारमनी इन होटल के प्रथम तल पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की युवतियां कैसीनो चला रही थीं।
ऑनलाइन पार्टी बुक की गई थी। यहां पर अर्द्धनग्न अवस्था में युवतियां डांस करती देखी गईं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 15 रईसजादों को हिरासत में लिया है। बाकी 35 से ज्यादा लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि होटल में अवैध तरीके से कैसीनो चल रहा था। होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
होटल मालिक से सीओ ने की पूछताछ
सीओ दौराला शुचिता सिंह भी पहुंची। सीओ ने मालिक नवीन अरोड़ा से पूछताछ की। पार्टी में कहां-कहां से लोग शामिल हुए है। इन सब की जानकारी होटल मालिक से रात को सीओ ने ली है।
सीओ दौराला शुचिता सिंह भी पहुंची। सीओ ने मालिक नवीन अरोड़ा से पूछताछ की। पार्टी में कहां-कहां से लोग शामिल हुए है। इन सब की जानकारी होटल मालिक से रात को सीओ ने ली है।

5 of 6
मेरठ में कैसीनो पकड़ा – फोटो : अमर उजाला
सूचना हो गई लीक, अंधेरा करके भागे लोग
पुलिस के पहुंचने से पहले सूचना लीक हो गई थी, जिससे पहले होटल में अंधेरा कर दिया गया था। जब वहां टीम पहुंची तो वहां लोग भाग गए। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
पुलिस के पहुंचने से पहले सूचना लीक हो गई थी, जिससे पहले होटल में अंधेरा कर दिया गया था। जब वहां टीम पहुंची तो वहां लोग भाग गए। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।

मेरठ में कैसीनो पकड़ा ….
नौचंदी पुलिस को छापे से रखा दूर
नौचंदी पुलिस को इस पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया। नौचंदी पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। इसको देखते हुए एसएसपी ने दूसरे थानों की फोर्स के साथ छापा लगवाया है। छापा मारने के बाद नौचंदी थाना पुलिस को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि होटल नौचंदी थाना क्षेत्र में है, जिसमें थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो सकती है, जिससे छापे से दूर रखा गया।
नौचंदी पुलिस को इस पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया। नौचंदी पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। इसको देखते हुए एसएसपी ने दूसरे थानों की फोर्स के साथ छापा लगवाया है। छापा मारने के बाद नौचंदी थाना पुलिस को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि होटल नौचंदी थाना क्षेत्र में है, जिसमें थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो सकती है, जिससे छापे से दूर रखा गया।
100 टेबल पर कैसिनो चला रही थीं दिल्ली-मुंबई की लड़कियां:मेरठ के होटल हारमनी इन पर पुलिस ने छापा मारा, डेढ़ करोड़ के कॉइन बरामद
मेरठ में होटल हारमनी इन में पुलिस ने आधी रात छापा मारा। 100 टेबल पर दिल्ली और मुंबई की लड़कियां कैसिनो चलाती मिलीं। शहर के हाईप्रोफाइल लोग दांव लगा रहे थे। पुलिस ने कैसिनो से डेढ़ करोड़ के कॉइन बरामद किए।
पुलिस ने सोमवार रात 12 बजे के बाद गढ़ रोड स्थित होटल पर रेड डाला। यहां कैसिनों पर जुआ लगाते और जुआ खिलातीं 6 युवतियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के पहुंचते ही होटल की लाइट बंद कर दी गई, इससे कई लोग फरार हो गए। सभी आरोपियों को रात में ही छोड़ दिया गया।
व्यापारियों ने थाने पर हंगामा किया
मंगलवार दोपहर पुलिस होटल मालिक नवीन अरोड़ा सहित अन्य लोगों को गाड़ी में बैठाकर जेल ले जाने लगी तो व्यापारियों ने थाने पर हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। सुबह से ही थाने पर भाजपा नेता, व्यापार संघ के पदाधिकारी सहित तमाम पंजाबी समाज के लोग पहुंच रहे हैं।
पहले 3 विजुअल देखिए-
ऑनलाइन हुई थी पार्टी की बुकिंग
SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया- सूचना मिली थी कि होटल हारमनी इन में कैसिनो चलाया जा रहा है। इसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। सूचना के बाद SP सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदार भी शामिल रहे। पुलिस ने जब रेड डाली तो अंदर दिल्ली और मुंबई की लड़कियां 100 टेबल लगाकर कैसिनो चलाती मिली। पार्टी ऑनलाइन बुक हुई थी।
पुलिस के पहुंचने से पहले रेड की खबर लग गई
पुलिस रेड की सूचना पहले ही होटल वालों को मिल गई थी। पुलिस पहुंची तो लोगों ने होटल में अंधेरा कर दिया। इससे कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए।पुलिस ने मौके से होटल मालिक नवीन अरोड़ा, अमित चांदना, राजीव गुलाटी, मोहित, कुणाल, 6 युवतियों सहित 21 लोगों को पकड़ा। 35 से अधिक लोग फरार हो गए। मामले में होटल मालिक सहित 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस होटल की CCTV फुटेज देखकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
नौचंदी पुलिस को रेड से दूर रखा नौचंदी पुलिस को इस पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया। नौचंदी पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। रेड के बाद नौचंदी थाना पुलिस को बुलाया गया। होटल नौचंदी थाना क्षेत्र में ही पड़ता है।
होटल मालिक से CO ने की पूछताछ
CO दौराला शुचिता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने वहां होटल मालिक नवीन अरोड़ा से पूछताछ की। पार्टी में कहां-कहां से लोग शामिल हुए हैं, इन सबकी जानकारी होटल मालिक से रात को सीओ ने ली है। आरोपियों को रात में ही जमानत दे दी गई।
भारत में कैसिनो अवैध
दुनियाभर में गैंबलिंग (जुआ) के बहुत से तरीके प्रचलित है। इनमें कैसिनो भी है। अमेरिका और यूरोप के देशों में इस तरह के खेल सामान्य हैं, जबकि भारत में इस तरह के खेलों पर पैसे लगाना कानूनी तौर पर अवैध है।
…………………….
कैसीनो पर छापा: मुंबई की मॉडल्स सर्विस में लगी थीं, एक लाख रुपये थी एंट्री फीस, भनक लगते ही भागे कई रईसजादे
6 of 8
पुलिस के पहुंचने से पहले सूचना लीक हो गई थी, जिससे पहले होटल में लाइट्स ऑफ कर दी गईं और अंधेरा कर दिया गया था। जब वहां टीम पहुंची तो वहां लोग भाग गए। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
एसएसपी डाॅ. विपिन ताड़ा ने होटल मालिक नवीन अरोड़ा, चिराग तनेजा, अमित चांदना, राजीव , कपड़ा व्यापारी मोहित पर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कैसीनो विशेष रूप से ऐसा कमरा या होटल अादि, जो जुआ खेलने के उपकरणों, जुआ खेलने की मेजों से सुसज्जित होता है। इसमें मनोरंजन और नृत्य भी होता है।