दिग्विजय सिंह आज शिवराज के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एमपी नगर स्थित क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। दिग्विजय सिंह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वीडियो के साथ छेड़छाड़, कूट रचना करने एवं उनकी छवि खराब करने के अपराध में एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगे। भाजपा ने पिछले दिनों क्राइम ब्रांच में दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में काट-छांट कर ट्वीटर पर रिट् वीट किया था। इसमें शिवराज कथित रूप से शराब मामले में बयान देते नजर आ रहे थे। इसे कांग्रेस के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *