कहानी चंद वोटों से हारे योद्धाओं की … 5000 वोटों से भी कम अंतर से हारे 47 उम्मीदवार…इस बार 75% बेटिकट, अधिकतर को दल बदलना पड़ा

यूपी में 2017 के चुनाव के परिणाम में 47 सीटों पर जीत-हार का फासला 5000 से कम था। इस बार इन सभी कांटे की टक्कर वाली सीटों पर अपनी जीत पक्की करने के लिए भाजपा, सपा और बसपा ने सोच समझ कर उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें जीतने वालों पर तो दोबारा भरोसा जताया गया है, लेकिन हारने वालों पर इन्हें विश्वास कम है।

अभी तक घोषित प्रत्याशियों में से देखें तो भाजपा ने नंबर दो पर रहे अपने 6 प्रत्याशियों को बदल दिया है, जबकि सपा ने 7 उम्मीदवारों को बदला है। वहीं, बसपा ने अपने जीते प्रत्याशी पर ही भरोसा जताया है।

इन सीटों पर होगा फिर से कड़ा मुकाबला
जीत-हार के कम अंतर वाली 47 सीटों में से 7 सीटें ऐसी हैं, जिनमें इस बार भाजपा और सपा ने अपने उम्मीदवार रिपीट कर दिए हैं। मार्जिन कम था, इसलिए दोनों ही पार्टियों को लग रहा है कि उनकी जीत पक्की होगी। मोदी लहर में सपा के उम्मीदवारों ने जमकर लड़ाई लड़ी, पर कम अंतर से हार गए। इन सीटों पर फिर से मैदान में 2017 के नंबर एक और नंबर दो के प्रत्याशी ही हैं-

  • रामपुर मनिहारन
  • पट्टी
  • महमूदाबाद
  • महोली
  • मुरादाबाद नगर
  • सहारनपुर नगर
  • शाहाबाद
भाजपा के देवेंद्र कुमार निम 2017 के चुनाव में रामपुर मनिहारन सीट से 595 वोटों से बसपा के रविंद्र कुमार मोल्हू से जीते थे। इस बार भाजपा से ही देवेंद्र कुमार हैं और उनके सामने बसपा के रविंद्र कुमार मोल्हू हैं।
भाजपा के देवेंद्र कुमार निम 2017 के चुनाव में रामपुर मनिहारन सीट से 595 वोटों से बसपा के रविंद्र कुमार मोल्हू से जीते थे। इस बार भाजपा से ही देवेंद्र कुमार हैं और उनके सामने बसपा के रविंद्र कुमार मोल्हू हैं।

इन सीटों पर नहीं मिला दोबारा टिकट

  • मोहनलालगंज से सपा के जीते उम्मीदवार अंबरीश पुष्कर का टिकट कटा, अब निर्दलीय लड़ रहे।
  • धौलाना सीट पर बसपा जीती थी। किसी ने दोबारा विश्वास नहीं जताया।
  • धौरहरा सीट पर किसी ने दोबारा विश्वास नहीं जताया।
  • मांट में बसपा ने जीते प्रत्याशी को दोबारा टिकट दिया है। नंबर दो रहे कैंडिडेट को आरएलडी ने बदला।
  • दीदारगंज में नंबर दो पर रही सपा ने प्रत्याशी बदला।
  • ऊंचाहार से भाजपा ने नंबर दो रहे प्रत्याशी को बदला।
  • सहसवान सीट पर सपा-बसपा दोनों ने प्रत्याशी बदले।
  • भरथना सीट पर भाजपा-सपा दोनों ने ही उम्मीदवार बदले।
  • मीरापुर सीट पर भाजपा-सपा ने दोनों प्रत्याशी बदले।
  • आंवला सीट पर नंबर 2 रहे उम्मीदवार को सपा ने बदला।
  • पटियाली सीट पर नंबर 2 रहे उम्मीदवार को सपा ने बदला।
  • बिधूना सीट पर जीते विनय शाक्य की बजाय इस बार भाजपा ने उनकी बेटी रिया शाक्य को टिकट दिया।
  • चिल्लूपार से सपा ने बसपा के जीते प्रत्याशी को टिकट दिया।
  • छपरौली से जीते उम्मीदवार को सपा-रालोद ने बदला।
  • हरचंदपुर में भाजपा ने नंबर दो पर रहे प्रत्याशी को बदला।
  • कांठ में सपा ने नंबर 2 पर रहे प्रत्याशी को बदला।
  • नजीबाबाद में भाजपा ने नंबर दो रहे उम्मीदवार को बदला।
  • कन्नौज में सपा-भाजपा दोनों ने भी प्रत्याशी बदला।
  • सिधौली में जीते बसपा के उम्मीदवार को सपा ने टिकट दिया, हारे सपा के उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट दिया।
  • लालगंज में नंबर दो पर रही भाजपा ने प्रत्याशी बदला।
पट्टी विधानसभा सीट से सपा के राम सिंह पटेल और भाजपा के राजेंद्र प्रताप सिंह के बीच इस बार फिर से मुकाबला होने जा रहा है। पिछली बार भाजपा जीती थी।
पट्टी विधानसभा सीट से सपा के राम सिंह पटेल और भाजपा के राजेंद्र प्रताप सिंह के बीच इस बार फिर से मुकाबला होने जा रहा है। पिछली बार भाजपा जीती थी।

5000 से कम अंतर वाली 47 सीटें

  • 23 पर भाजपा जीती
  • 13 पर सपा जीती
  • 08 पर बसपा जीती
  • 01 पर अपना दल (एस)
  • 01 पर कांग्रेस
  • 01 पर रालोद

पाला बदलने वाले प्रत्याशी
नकुड़ सीट से विधायक धर्मपाल सिंह सैनी ने अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं, धौरहरा सीट से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी भी सपा के हो गए हैं। इसके अलावा मंझनपुर और शाहाबाद से बसपा के टिकट से लड़े और नंबर दो पर रहे इंद्रजीत सरोज और आसिफ खान ने भी सपा का साथ कर लिया है। इन्हें सपा ने इन सीटों पर भाजपा के सामने उम्मीदवार भी बनाया है, जबकि भाजपा ने अपने दोनों जीते प्रत्याशियों को मौका दिया है। वहीं, दुद्धी से बसपा के नंबर दो पर रहे प्रत्याशी सपा में आ गए हैं। सपा ने इन्हें भी टिकट दिया है।

इन सीटों पर जताया दोबारा भरोसा

  • गोरखपुर ग्रामीण से विजय बहादुर यादव भाजपा से हारे, नंबर दो पर रहे। फिर से सपा से लड़ रहे।
  • जंगीपुर सीट पर सपा ने अपना जीता हुआ प्रत्याशी दोबारा उतारा है।
  • भदोही में सपा ने नंबर दो पर रहे प्रत्याशी को रिपीट किया है।
  • बांसडीह सीट पर जीते प्रत्याशी को सपा ने रिपीट किया है।
  • ऊंचाहार से सपा ने अपने जीते प्रत्याशी को रिपीट किया है।
  • मोहनलालगंज में जीते प्रत्याशी को सपा ने रिपीट किया है।
  • आंवला सीट पर भाजपा ने अपने जीते प्रत्याशी पर दोबारा भरोसा किया है।
  • पटियाली सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार रिपीट किया है।
  • चिल्लूपार से भाजपा नंबर दो पर थी। प्रत्याशी रिपीट किया है।
  • परौली से भाजपा ने अपने नंबर दो के प्रत्याशी को उतारा है।
  • मटेरा सीट से नंबर दो पर रहे प्रत्याशी को भाजपा ने रिपीट किया है।
  • श्रावस्ती सीट से जीते प्रत्याशी को भाजपा ने रिपीट किया है।
  • गैंसरी में भाजपा ने जीते प्रत्याशी को रिपीट किया है।
  • कांठ में भाजपा ने अपने जीते प्रत्याशी को रिपीट किया है।
  • फरेंदा में भाजपा ने अपने जीते प्रत्याशी को रिपीट किया है।
  • बदलापुर में भाजपा ने अपने जीते प्रत्याशी को रिपीट किया है।
  • नजीबाबाद में सपा ने अपने जीते प्रत्याशी को रिपीट किया है।
  • अतरौलिया में सपा ने जीते प्रत्याशी को रिपीट किया है।
महमूदाबाद सीट से इस बार फिर भाजपा की आशा मौर्या सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा के सामने चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार आशा 200 से कम वोटों से नरेंद्र वर्मा से हार गईं थीं।
महमूदाबाद सीट से इस बार फिर भाजपा की आशा मौर्या सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा के सामने चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार आशा 200 से कम वोटों से नरेंद्र वर्मा से हार गईं थीं।

8 सीटें- अंतर 1000 से भी कम

  1. भाजपा जीतीः डुमरियागंज, मीरापुर, रामपुर मनिहारान, मोहम्मदाबाद गोहाना (एससी) और श्रावस्ती
  2. बसपा जीतीः मांट और मुबारकपुर
  3. सपा जीतीः मोहनलालगंज

9 सीटें – 1000 से 2000 का अंतर

  1. भाजपा जीतीः भदोही, टांडा, महमूदाबाद और भरथना
  2. अपना दल (एस)ः दुद्धी सीट
  3. सपा जीतीः मटेरा, बांसडीह और ऊंचाहार
  4. बसपा जीतीः पट्टी

10 सीटें- 2000 से 3000 का अंतर

  1. भाजपा जीतीः गैंसरी, कांठ, फरेंदा और बदलापुर
  2. सपा जीतीः नजीबाबाद, अतरौलिया और कन्नौज
  3. बसपा जीतीः सिधौली, लालगंज और प्रतापपुर

12 सीटें – 3000 से 4000 का अंतर

  1. भाजपा जीतीः मुरादाबाद नगर, आंवला, धौरहरा, महोली, पटियाली, बिधूना
  2. सपा जीतीः जंगीपुर, धौलाना
  3. बसपा जीतीः दीदारगंज, चिल्लूपार
  4. कांग्रेस जीतीः हरचंदपुर
  5. रालोद जीतीः छपरौली

8 सीटें – 4000 से 5000 का अंतर

  1. भाजपा जीतीः नकुड़, मंझनपुर, शाहाबाद, गोरखपुर ग्रामीण
  2. सपा जीतीः मछलीशहर, इसौली, सहसवान, सहारनपुर नगर
खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *