भाजपा ने मिशन-2024 पर उतारे 4 मंत्री ….?

UP में हारी 14 लोकसभा सीटों को जीतने का टारगेट, तीन दिन क्षेत्र में ही रुकेंगे

योगी कैबिनेट से बनाई गई दूरी
मिशन-2024 में UP से 80 में से सभी 80 लोकसभा सीट जीतने का टारगेट भाजपा ने तय कर लिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा के लिए बड़ी चुनौती 14 सीटें हैं, जिनमें पार्टी जीत के सपने संजोए है। इन सभी सीटों पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने योगी सरकार के मंत्रियों पर भरोसा करने के बजाय मोदी कैबिनेट पर भरोसा जताया है। इसको लेकर पार्टी के भीतर कई तरह कि चर्चाएं हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा शीर्ष नेतृत्व यूपी की एक भी सीट पर जीत मूड में नहीं है। इस बार पार्टी दूसरे प्रदेशों से होने वाले नुकसान की भरपाई उत्तर प्रदेश से करना चाहती है।

14 लोकसभा पर सपा, बसपा और कांग्रेस का है कब्जा UP की उन 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत हासिल करना चाहती है, जहां वह पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रह गई थी। फिलहाल इन सीटों पर सपा, बसपा और कांग्रेस का कब्जा है। इन सीटों पर आगे जीत का परचम लहराने के लिए भाजपा पिछले तीन सालों से हार के बाद से सक्रिय है।

मोदी सरकार के कद्दावर मंत्री उतारे गए मैदान में
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सहारनपुर, नगीना और बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई। कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को रायबरेली, श्रावस्ती, अम्बेडकरनगर और मऊ की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, मैनपुरी और अन्नपूर्णा देवी को जौनपुर, गाजीपुर और लालगंज सीट की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *