अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष बनाने लोकल स्तर पर रायशुमारी …?

BJP ने भोपाल, इंदौर समेत 16 निगम, 76 नगर पालिका और सभी जिला पंचायत के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक…

नगरीय निकाय के दोनों चरणों के चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। अब राजनीतिक दलों की नजर नगर निगम, नगर पालिका में अपने अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर है। इसके लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा स्थानीय निकाय चुनाव में नगर निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। बीजेपी ने 16 में से 9 नगर निगम जीतकर अपने महापौर बनाए हैं। ऐसे में शेष सात नगर निगमों में बीजेपी अपने अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बनवाने पर फोकस किया जा रहा है।

प्रदेश के 16 नगर निगम में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की लिस्ट।
प्रदेश के 16 नगर निगम में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की लिस्ट।

16 नगर निगमों की बात करें तो बीजेपी ने भोपाल नगर निगम के लिए प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी तरह, इंदौर के लिए प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, ग्वालियर के लिए प्रदेश उपाध्याक्ष जीतू जिराती, जबलपुर के लिए प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह पर्यवेक्षक नगर निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए लोकल स्तर पर रायशुमारी करेंगे। वहीं, बीजेपी ने नगर निगम के अलावा नगर पालिका के 76 अलावा जिला पंचायत, जनपद पंचायत के लिए भी पर्यवेक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। जिला पंचायत, जनपद पंचायत के लिए हर जिले में एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

29 जुलाई को होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत उपसरपंच, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्य निवार्चन आयोग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत आज से 26 जुलाई तक उप सरंपक्ष के लिए चुनाव होगा। जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए 27 और 28 जुलाई को और जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्याक्ष के लिए 29 जुलाई को चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *