इंग्लैंड से हार पर फैंस ने पूछा:राहुल-अश्विन कब तक? IPL देखकर रोहित को दी कप्तानी?
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर थम गया है। गुरुवार को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया। इस करारी हार से फैंस भड़के हुए हैं। वे सवाल उठा रहे हैं कि टीम केएल राहुल और आर अश्विन को क्यों ढो रही है। क्या IPL का रिकॉर्ड देखकर रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई। चहल को एक भी मैच नहीं खिलाने पर भी सवाल उठाए।
आगे पढ़िए इंडिया की हार पर सोशल मीडिया में कैसे रिएक्शन आ रहे हैं और क्या सवाल उठ रहे हैं। उससे पहले इस पोल में अपनी राय दे दीजिए…
अब पढ़िए सोशल मीडिया और एडिलेड स्टेडियम के बाहर फैंस के रिएक्शन…
- ‘हमारी ओपनिंग खराब रही। रोहित फिर नहीं चले। राहुल भी आउट हो गए और टीम को अच्छा स्टार्ट नहीं मिला।’
- ‘मुझे लग रहा था कि इंडिया की टीम फाइट ही नहीं करना चाहती है।’
- ‘चहल ही एक ऐसा बॉलर है। जो वहां बॉलिंग कर सकता है और विकेट ले सकता है। उसे आपने बाहर बैठा दिया। अश्विन शुरू से ही डिफेंसिव खेल रहे हैं। सबसे बड़ी बात राहुल द्रविड कभी भी टी-20 के बल्लेबाज नहीं रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें कोच बनाया गया।’


