आज से बदल गया है बैंकों से जुड़ा अहम नियम, करोड़ों लोगों को होगा इससे फायदा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आरटीजीएस (RTGS) का समय बढ़ा दिया है। आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) का समय सुबह 8 बजे से 7 बजे कर दिया है। ये नई सर्विस सोमवार आज सुबह 26 अगस्त से शुरू हो गई है।

आरटीजीएस के फायदे
आरटीजीएस ट्रांजेक्शन रियल टाइम होती है। यानी आपने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए तो वह सीधे दूसरे के अकाउंट में चले जाएंगे। ये सर्विस रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार इसके अलावा बैंक की छुट्टी के दिन नहीं मिलती।

इतना पैसा आरटीजीएस से कर सकते हैं ट्रांसफर
आरटीजीएस से 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा रकम ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आरटीजीएस करने के लिए एक समय निश्चित है। अभी तक आरटीजीएस सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा सकता है जो सोमवार से सुबह 8 बजे की जगह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *