तुर्किये-सीरिया में 4300 से ज्यादा मौतें …!

हजारों अभी भी मलबे में दबे; तुर्किये में एक महिला को 22 घंटे बाद जिंदा निकाला ….

भूकंप के 3 बड़े झटकों के बाद तुर्किये और सीरिया में हालात बदतर हो गए हैं। 24 घंटे बाद भी यहां लाशें मिलने का सिलसिला जारी है। अभी भी बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के कई टन मलबों के नीचे जिंदगियां तलाशी जा रही हैं। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, जो मिल रहे हैं, उनकी हालात देख रेस्क्यू टीम के हाथ कांप जा रहे हैं। जैसे ही किसी के जिंदा होने की खबर मिलती है तो उसे बचाने को कोशिशें और बैचेनी बढ़ जाती है।

तुर्किये के सानलिउर्फा प्रांत में ऐसा ही वाक्य देखने को मिला, जब एक महिला को 22 घंटे बाद जिंदा बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम को ये महिला बेहोश हालात में मिली। उधर सीरिया के अलेप्पो में भी लोगों को बिल्डिंग की छतें काटकर निकाला जा रहा है। ऐसा मंजर दोनों देशों के कई शहरों में है।

2 तस्वीरों में समझिए, वहां के हालात को…

तुर्किये: सानलिउर्फा प्रांत में रेस्क्यू टीम ने 3 घंटे की मशक्कत की बाद महिला को जिंदा निकाला। महिला छत के नीचे दबी मिली थी।
सीरिया: जंदरिस में एक व्यक्ति की तीसरी मंजिल से निकाला गया है। यहां अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
सीरिया: जंदरिस में एक व्यक्ति की तीसरी मंजिल से निकाला गया है। यहां अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

तुर्किये और सीरिया में ये तबाही 3 बड़े भूकंपों के बाद आई। पहला तुर्किये के वक्त के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब चार बजे (7.8) और दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0)। इसके अलावा 243 आफ्टर शॉक्स दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही।

दोनों देशों में 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्किये में 2921 लोगों की जान जा चुकी है। 15 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, सीरिया में 1444 लोग मारे गए और 2 हजार से ज्यादा जख्मी हैं।

तुर्किये के 10 प्रांतों में तबाही, तो सीरिया का अलेप्पो शहर तबाह
तुर्किये के 10 से ज्यादा प्रांतों में भारी तबाही हुई है। यहां 6217 से ज्यादा इमारतें धराशायी हो गई हैं। सीरिया में भी भूकंप की वजह से ऐसे ही हालात हैं। यहां भूकंप प्रभावित कई इलाके बशर अल असाद की सरकार और विद्रोहियों के कब्जे में हैं जिसकी वजह तबाही का सटीक आंकड़ा मिलना मुश्किल हो रहा है।

सीरियाई सरकार की एजेंसी सना ने बताया है कि अलेप्पो शहर में कई ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। UN के प्रवक्ता के स्टीफन दुजारिक के मुताबिक नॉर्थ वेस्ट सीरिया में 224 इमारतें गिरी है। और 325 को काफी नुकसान पहुंचा है।

भूकंप का एपिसेंटर तुर्किए का गाजियांटेप शहर रहा। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है। इसलिए इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा तबाही हुई।
भूकंप का एपिसेंटर तुर्किए का गाजियांटेप शहर रहा। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है। इसलिए इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा तबाही हुई।

आज के बड़े अपडेट्स

  • भारत ने तुर्किये की मदद के लिए NDRF की सर्च और रेस्क्यू टीम के साथ रिलीफ मैटिरियल भी भेजने का फैसला किया है। टीम में 100 लोग होंगे। इनके अलावा, स्पेशली ट्रेंड डॉग स्कवाड, डॉक्टर्स और पैरामेडिक्स की टीम होगी।
  • तुर्किये में सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
  • तुर्किये के वाइस प्रेसिडेंट फुआत ओक्ते ने बताया कि 10 शहरों में इमरजेंसी और रेड अलर्ट जारी किया गया है। सभी स्कूल-कॉलेज एक हफ्ते बंद रहेंगे। फिलहाल, 200 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।
  • तुर्किये में 16 हजार से ज्यादा बचाव कर्मियों को प्रभावित इलाके में भेजा जा चुका है।
  • सीरिया के उत्तर पश्चिमी इलाके में जेल में कैद ISIL के 20 आतंकी भूकंप का फायदा उठाकर भाग गए। लगभग 2000 कैदी तुर्किये के बॉर्डर पर राजो कस्बे की जेल में कैद थे। जैसे भी भूकंप आया इन कैदियों ने भागने की कोशिश की। रोके जाने पर इन्होंने जेल में विद्रोह कर दिया था।

ठंड की वजह से बचाव कार्य प्रभावित, कई शहरों में 9 से माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान
UN ने कहा है कि बर्फबारी और बारिश के कारण भूकंप से प्रभावित दोनों ही देशों में बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। इमरजेंसी सर्विसेज की टीमों को रेस्क्यू में काफी दिक्कत हो रही है। तुर्किये के हताय प्रांत में एक आदमी ने रोते हुए रॉयटर्स को बताया कि इमारतों के ढेर में दबे लोग जान बचाने के लिए चीख रहे हैं। भूख, चोट और कड़ाके की ठंड से परेशान हैं।

वहीं, सीरिया में बचाव कार्यों में लगी व्हाइट हेलमेट्स की टीम के सदस्य रायद अल सालेह ने बताया कि जगह-जगह दबे लोगों को बचाने का काम वक्त के खिलाफ रेस की तरह लग रहा है।

अब देखिए तुर्किये के दूसरे दिन के फोटो…

अदाना इलाके में स्थानीय लोगों ने ही इमारत के नीचे दबे लोगों को निकाला।
अदाना इलाके में स्थानीय लोगों ने ही इमारत के नीचे दबे लोगों को निकाला।
हताय में एक बिल्डिंग के मलबे बच्ची को बाहर निकाला गया।
हताय में एक बिल्डिंग के मलबे बच्ची को बाहर निकाला गया।
दियारबकीर में भी भारी तबाही हुई है। यहां मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम लोगों की तलाश के लिए पहुंची।
दियारबकीर में भी भारी तबाही हुई है। यहां मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम लोगों की तलाश के लिए पहुंची।
यह फोटो तुर्किये के ओस्मानिया के राहत शिविर की है। हजारों लोगों को इन शिविरों में शिफ्ट किया गया है।
यह फोटो तुर्किये के ओस्मानिया के राहत शिविर की है। हजारों लोगों को इन शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

सीरिया के दूसरे दिन के फोटो…

विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके जंदारिस में एक व्यक्ति को बचाया गया।
विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके जंदारिस में एक व्यक्ति को बचाया गया।
यह फोटो इदलिब इलाके का है। पिता अपने बच्चे के साथ आराम करता हुआ। दोनों को एक बिल्डिंग से बचाया गया।
यह फोटो इदलिब इलाके का है। पिता अपने बच्चे के साथ आराम करता हुआ। दोनों को एक बिल्डिंग से बचाया गया।
जंदारिस में बच्ची को बचाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
जंदारिस में बच्ची को बचाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
सीरिया के इदलिब में भूकंप से चोटिल लोगों को पास के अल -रहमान अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीरिया के इदलिब में भूकंप से चोटिल लोगों को पास के अल -रहमान अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह फोटो एलप्पो की है। यहां शवों के ढेर में अपनो को खोजते हुए लोग।
यह फोटो एलप्पो की है। यहां शवों के ढेर में अपनो को खोजते हुए लोग।

2017 में आया था क्रॉस-बॉर्डर भूकंप
2017 में ईरान-इराक में क्रॉस-बॉर्डर भूकंप आया था। इराक के कुर्दिश शहर हलाबजा से इरान के कर्मानशाह प्रांत में झटके महसूस किए गए थे। इसमें 630 लोगों की मौत हुई थी। 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *