दिल्ली यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण .!

यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण पर हिरण कूदना में महापंचायत, कांग्रेस ने भाजपा और आप को घेरा
Delhi: Mahapanchayat on increasing pollution of Yamuna river

यमुना नदी में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर रविवार को मुंडका विधानसभा क्षेत्र के हिरण कूदना ग्राम में महापंचायत की गई। इसमें कहा गया कि पिछले आठ साल में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यमुना नाले की तरह बह रही है।

केंद्र व दिल्ली सरकार को जवाब देना चाहिए कि धनराशि कहां गई। इसके विरोध में चार जून को एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर लोग अपना विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. नरेश कुमार ने कहा है कि दिल्ली और केंद्र की भाजपा सरकार ने यमुना की सफाई के नाम पर 2013 से 23 अगस्त 2021 तक 653.86 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन अब तक इसकी हालत पहले जैसी है।

ऐसे में दिल्ली सरकार पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने हाल में 6100 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में एनजीटी ने दिल्ली सरकार पर 900 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 के चुनावी घोषणा पत्र कहा था कि यमुना नदी को लंदन की टेम्स नदी बना देंगे, लेकिन आज यहां प्रदूषण की वजहस से लोग छठ पर्व करने से भी परहेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *