आगरा की दूसरी बेटी ऐश्वर्या की कहानी भी पढ़वाते हैं…

अब आपको आगरा की दूसरी बेटी ऐश्वर्या की कहानी भी पढ़वाते हैं…

ऐश्वर्या ने उत्तर प्रदेश में 9वीं रैंक प्राप्त की है।
ऐश्वर्या ने उत्तर प्रदेश में 9वीं रैंक प्राप्त की है।

ऐश्वर्या ने यूपी में 9वां स्थान हासिल किया
मधु नगर के ताल फिरोज खां की रहने वाली ऐश्वर्या ने पीसीएस में प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। परिणाम जारी होते ही पूरे क्षेत्र में ऐश्वर्या की प्रतिभा की चर्चा होने लगी। हरेन्द्र दुबे और रचना दुबे की बेटी ऐश्वर्या के भाई हर्षित दुबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। ऐश्वर्या के अनुसार उन्होंने ग्रेजुएशन करते हुए ही तय कर लिया था कि सिविल सर्विसेज में जाना है। तैयारी शुरू कर दी। कुछ महीने की तैयारी के बाद ही कोरोना ने सब कुछ थाम दिया। इसके बाद अपने स्तर से परीक्षा की तैयारी करने का फैसला लिया है।

पहले प्रयास में प्रारंभिक भी नहीं हुआ
ऐश्वर्या के अनुसार यह उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा भी क्लियर नहीं हुई थी। कमियों को देखा और पाया कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए स्ट्रेटजी नहीं थी। फिर से तैयारी करने से पहले स्ट्रेटजी बनायी। खुद को मोटिवेट किया और तैयारी में जुट गयी। निराश होने के स्थान पर हर रोज फोकस करके तैयारी करना ज़रूरी है।

किताबों से पढ़ाई करें, वीडियो से नहीं
ऐश्वर्या ने बताया कि अभी वह सिविल सर्विसेज में इंटरव्यू की तैयारी कर रही हैं। पहले प्रयास में उनका सिविल सर्विसेज में भी प्रीलिम्स नहीं हुआ था। उनके अनुसार आशा नहीं छोड़नी चाहिए। अपने सपनों पर विश्वास करना चाहिए। परीक्षा की तैयारी से पहले ही देख लें कि कहीं अधूरे मन से तो तैयारी नहीं कर रहे। वीडियो पर नहीं किताबों से पढ़ाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *