रुझानों में JMM गठबंधन को बढ़त के बीच बोले तेजस्वी यादव, महागठबंधन करेगा क्लीन स्वीप

झारखंड विधानसभा के चुनावी रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस गठबंधन को बढ़त के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार रहने के बावजूद झारखंड गरीब राज्य रहा। लोग बेरोजगार हैं, भ्रष्टाचार बढ़ा है इसलिए लोग परेशान हैं। हमें हर चरण में बढ़त मिल रही है। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरण में मतदान हुए थे। विभिन्न एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है।

सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर टिकी रहेंगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया।

अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं- दुमका और बरेट, जहां से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *