साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर लगाया दंगाईयों और आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के घर जाने पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास उठाकर देख लीजिए वो हमेशा दंगा भड़काने वालों और आतंकवादियों का समर्थन करती है.

वहीं कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम में सावरकर को लेकर विवादित किताब बांटे जाने पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सावरकर स्वतंत्रता सेनानी थे, स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति रही है.

‘जनजागरण अभियान के जरिए करेंगे भ्रम दूर’
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा सीएए और एनआरसी को लेकर भ्रम को दूर करने के लिए बीजेपी ने जनजागरण अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत तमाम बीजेपी नेता घर-घर  जाकर लोगों को जानकारी दे रहे हैं. इसी अभियान के तहत साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अरेरा कॉलोनी पहुंची. सीएए के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों में कानून को लेकर कांग्रेस और वामदलों ने भ्रम फैला रखा है. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि इसी वजह से कई जगहों पर दंगे और हिंसा हुई. जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वह संविधान का विरोध कर रहे हैं क्योंकि इसको लेकर कानून बन चुका है

देश भर में 15 जनवरी तक जनजागरण अभियान
बीजेपी ने आज से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिये  देशव्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया है. जिसके तहत पार्टी के नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे. यह अभियान 15 जनवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *