मां की कोख में पल रहे बच्चे के पेट में मिला भ्रूण ?

कोख में पल रहे बच्चे के पेट में मिला भ्रूण, भारत में मिला दुनिया का दुर्लभतम केस

अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्लभ विसंगति का पता तब चला जब 35 सप्ताह की गर्भवती महिला कुछ दिन पहले नियमित जांच के लिए बुलढाणा जिला महिला अस्पताल आई। अस्पताल में 32 वर्षीय महिला की सोनोग्राफी के दौरान डॉक्टरों को इस स्थिति के बारे में पता चला। 
Maharashtra Baby Fetus Buldhana case rarest in world know Foetus inside stomach of child in womb
सांकेतिक तस्वीर…

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 35 सप्ताह की एक गर्भवती महिला की कोख में पल रहे बच्चे के पेट में भ्रूण मिला है, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। भ्रूण में भ्रूण का यह मामला दुनिया के दुर्लभतम केस में शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्लभ विसंगति का पता तब चला जब 35 सप्ताह की गर्भवती महिला कुछ दिन पहले नियमित जांच के लिए बुलढाणा जिला महिला अस्पताल आई। अस्पताल में 32 वर्षीय महिला की सोनोग्राफी के दौरान डॉक्टरों को इस स्थिति के बारे में पता चला। अस्पताल के प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद अग्रवाल के मुताबिक, मैंने इस भ्रूण में कुछ असामान्य बात देखी, जो लगभग 35 सप्ताह का है। सामान्य रूप से बढ़ रहे भ्रूण के पेट में भ्रूण जैसी संरचना देखकर चौंक गया, क्योंकि यह सामान्य नहीं है। इस मामले में किसी और डॉक्टर की राय ली गई। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति थोराट ने भी इस स्थिति की पुष्टि की।

भ्रूण में भ्रूण दुर्लभतम मामला डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, ‘भ्रूण में भ्रूण’ का मामला दुर्लभतम होता है। यह स्थिति 5 लाख में से एक में  पाई जाती है। अब तक दुनिया में ऐसे केवल 200 मामले ही सामने आए हैं। वह भी प्रसव के बाद ही ‘भ्रूण में भ्रूण’ का पता चला। भारत में इस तरह के महज 10-15 मामले ही मिले हैं। 

महिला छत्रपति संभाजीनगर रेफर
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि महिला को सुरक्षित प्रसव और आगे की प्रक्रिया के लिए छत्रपति संभाजीनगर के एक चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है। डॉक्टर बिना जोखिम उठाए महिला की डिलीवरी कराने की कोशिश कर रहे हैं। महिला के पहले से दो बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *