उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में 38 दिन में 11 बदमाश ढेर!

हापुड़ में गो-तस्कर हसीन एनकाउंटर में मारा गया:50 हजार का इनाम था; यूपी में 38 दिन में 11 बदमाश ढेर

यूपी के हापुड़ में पुलिस ने गो-तस्कर हसीन को एनकाउंटर में मार गिराया। हसीन पर 50 हजार का इनाम था। रविवार देर रात डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि गो-तस्कर पशुओं को गाड़ी में भरकर ले जाने की फिराक में हैं।

कॉल आते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने कपूरपुर के सपनावत गांव में ​कार सवार​​​​​​ तस्कर की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही हसीन ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से 8 राउंड फायरिंग हुई।

एनकाउंटर के दौरान एक गोली हसीन के सिर में लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि उसे पहले धौलाना सीएचसी ले जाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

29 साल का हसीन पुत्र इकरार संभल के असमोली थाने के मैनोटा गांव का रहने वाला था। संभल और आसपास के जिलों में उस पर 24 से ज्यादा मुकदमे थे। हसीन के पास से स्विफ्ट डिजायर कार, अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। प्रदेश में 38 दिनों में 11 बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं।

2017-25 तक 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया

राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से जुलाई 2025 तक यूपी पुलिस ने 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 14,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 30,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 9,000 से अधिक को गोली मारी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *