लद्दाख में पैंगोंग त्सो नदी के तट पर 14 हजार फीट ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा,

भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान लाल किले की प्राचीर से लेकर लद्दाख की सीमा तक में झंडा फहराया गया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में तिरंगा फहराया। बता दें कि बीते कुछ समय से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी जारी है।

 indo-tibetan border police  itbp  jawans celebrating independence day 2020 on the banks of pangong

आईटीबीपी के जवानों ने 14,000 फीट पर लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट पर स्वतंत्रता दिवस 2020 का जश्न मनाया।

आईटीबीपी के जवानों ने इस दौरान तिरंगे और आईटीबीपी के झंडे को फहराया।

 indo-tibetan border police  itbp  jawans celebrating independence day 2020 on the banks of pangong

लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट भारतीय सेना के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी।

 indo-tibetan border police  itbp  jawans celebrating independence day 2020 on the banks of pangong

4.  भारतीय सेना के ये जवान हर साल लद्दाख में ऊंचाई पर झंडा फहराते हैं।

 independence day 2020 itbp jawans celebrating independence day 2020 on the banks of pangong tso lad

वंदे मातरम और भारत माता की गूंज से पूरा वातवरण भारतमय हो गया।

गौरतलब है कि लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि विस्तारवाद की सोच रखने वालों ने विस्तार के बहुत प्रयास किए। आजादी की ललक ने उनकी मंसूबों को जमींदोज कर दिया। आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग, बलिदान और मां भारती को आज़ाद कराने के लिए समर्पण है। आज ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों का, आज़ादी के वीरों का, वीर शहीदों का नमन करने का ये पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *