चिराग पासवान का ‘100% स्ट्राइक रेट’ टेस्ट !
चिराग पासवान का ‘100% स्ट्राइक रेट’ टेस्ट: LJP(R) के 29 उम्मीदवारों का LIVE रिजल्ट यहां देखें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। एनडीए गठबंधन में भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा। चिराग पासवान ने पिछले चुनावों में 100% स्ट्राइक रेट का दावा किया था। मढ़ौरा सीट पर सीमा सिंह का नामांकन खारिज होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया गया।
- बिहार चुनाव 2025 के नतीजे आज
- भाजपा, जदयू ने 101-101 उम्मीदवार उतारे
- चिराग पासवान का 100% स्ट्राइक रेट दावा
पटना/नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा।
वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने 6-6 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे।
चिराग पासवान चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि उनका पिछले चुनावों में स्ट्राइक रेट सौ फीसदी रहा है और इस बार भी परिणाम ऐसा ही रहेगा। चिराग पासवान के 29 कैंडिडेट्स का क्या हुआ? य हां पढ़ें.
| क्र.सं. | निर्वाचन क्षेत्र | आगे चल रहे ये उम्मीदवार | कुल मत | अंतर | स्थिति |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सुगौली(11) | राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता | 69723 | 40607 | 17/24 |
| 2 | गोविंदगंज(14) | राजू तिवारी | 96034 | 32683 | 23/23 |
| 3 | बेलसंड(30) | अमित कुमार | 46986 | 17897 | 12/23 |
| 4 | कस्बा(58) | नीतेश कुमार सिंह | 67987 | 12621 | 19/25 |
| 5 | बलरामपुर(65) | संगीता देवी | 77430 | 6757 | 27/30 |
| 6 | सिमरी बख्तियारपुर(76) | संजय कुमार सिंह | 70432 | 13232 | 18/30 |
| 7 | बोचहां(91) | बेबी कुमारी | 84032 | 18771 | 20/27 |
| 8 | दरौली(107) | विष्णु देव पासवान | 67031 | 7518 | 22/27 |
| 9 | महुआ(126) | संजय कुमार सिंह | 62832 | 31783 | 18/26 |
| 10 | बखरी(147) | संजय कुमार | 60466 | 5610 | 17/27 |
| 11 | परबत्ता(151) | बाबूलाल शोरया | 59806 | 15343 | 14/27 |
| 12 | नाथनगर(158) | मिथुन कुमार | 70365 | 13307 | 18/30 |
| 13 | बख्तियारपुर(180) | अरुण कुमार पिता सत्रुघन साओ | 88329 | 956 | 28/28 |
| 14 | चेनारी(207) | मुरारी प्रसाद गौतम | 40011 | 2342 | 12/28 |
| 15 | डेहरी(212) | राजीव रंजन सिंह | 60058 | 18572 | 14/24 |
| 16 | ओबरा(220) | प्रकाश चंद्र | 47321 | 7117 | 14/28 |
| 17 | शेरघाटी(226) | उदय कुमार सिंह | 70340 | 14554 | 21/23 |
| 18 | राजौली(235) | विमल राजवंशी | 72527 | 2208 | 23/29 |
| 19 | गोबिंदपुर(238) | बिनीता मेहता | 69129 | 21191 | 28/29 |
बता दें कि मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह को टिकट दिया था, लेकिन सीमा सिंह का नामांकन खारिज हो गया। इसके बाद जेजेपी-आर ने इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अंकित कुमार को समर्थन दिया था।

