दिल्ली

दिल्ली में इस वर्ष ओवरस्पीडिंग के 1.64 करोड़ चालान !

दिल्ली में इस वर्ष ओवरस्पीडिंग के 1.64 करोड़ चालान, ट्रैफिक उल्लंघनों के आंकड़े चौंकाने वाले

ट्रैफिक पुलिस के डेटा के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस साल नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में ओवर स्पीडिंग के लिए 1.64 करोड़ से ज्यादा चालान जारी किए हैं।
Traffic Violations Skyrocket in Delhi as Overspeeding Challans Cross 1.64 Crore in 2025
Overspeeding – फोटो : एआई
दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में 1.64 करोड़ से अधिक ओवरस्पीडिंग चालान जारी किए हैं। यह प्रतिदिन औसतन 49,000 से अधिक चालान हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े बताते हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर राजधानी में स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में-

  • गलत पार्किंग के 49.21 लाख,
  • रेड-लाइट जंपिंग के 43.11 लाख,
  • स्टॉप-लाइन उल्लंघन के 28.21 लाख,
  • और बिना हेलमेट दोपहिया चलाने के 20.81 लाख चालान

जारी किए गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए पूरे शहर में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

Traffic Violations Skyrocket in Delhi as Overspeeding Challans Cross 1.64 Crore in 2025

Delhi Traffic Police – फोटो : PTI
ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त कार्रवाई
ओवरस्पीडिंग और सामान्य उल्लंघनों के अलावा, पुलिस ने

  • 5.17 लाख लोगों को गलत दिशा में वाहन चलाने,
  • 1.13 लाख को खराब नंबर प्लेट,
  • 98,687 को दोपहिया पर तीन सवारियों,
  • और 54,570 को लेन उल्लंघन के लिए चालान काटे।
इसके साथ ही, 

  • बिना हेलमेट पीछे बैठने वालों पर 22,905,
  • सीट बेल्ट न लगाने पर 20,198,
  • खतरनाक या ज़िगज़ैग ड्राइविंग पर 6,373,
  • ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर 5,209,
  • और पीली रेखा उल्लंघन पर 1,028 चालान जारी किए गए।
Traffic Violations Skyrocket in Delhi as Overspeeding Challans Cross 1.64 Crore in 2025
Delhi Traffic Police – फोटो : PTI
सड़क सुरक्षा व्यवहार बदलने की कोशिश
अधिकारी ने बताया कि विभाग यह समझता है कि जिम्मेदार चालक ही सुरक्षित यातायात का आधार हैं। इसी के चलते दिल्ली पुलिस पूरे शहर में स्कूलों, कॉलेजों, आवासीय क्षेत्रों, बाजारों और परिवहन हब्स में रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 

इन कार्यक्रमों में छात्र, साइकिल चालक, ऑटो व टैक्सी ड्राइवर, सार्वजनिक परिवहन कर्मचारी और आम यात्री बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में आयोजित गतिविधियों में 6,176 छात्रों और 136 शिक्षकों ने भाग लिया, जिसमें डेमो, इंटरैक्टिव सत्र और सड़क सुरक्षा क्विज शामिल थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *