मध्य प्रदेश में 68 करोड़ ई-मेल ID और पासवर्ड हुए लीक?
मध्य प्रदेश में 68 करोड़ ई-मेल ID और पासवर्ड हुए लीक? साइबर पुलिस का बड़ा अलर्ट, एडवाइजरी जारी
MP Cyber Police Alert: एमपी साइबर पुलिस ने 68 करोड़ ई-मेल-पासवर्ड लीक की आशंका पर अलर्ट जारी किया. लोगों को पासवर्ड बदलने, 2FA चालू रखने, अलग-अलग मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने और संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी गई है.

मध्य प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच एमपी स्टेट साइबर पुलिस ने देशभर के लोगों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, करीब 68 करोड़ ई-मेल आईडी और पासवर्ड लीक होने की आशंका जताई गई है, जिससे सोशल मीडिया अकाउंट, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य ऐप्स खतरे में आ सकते हैं.
साइबर पुलिस का कहना है कि अगर किसी का ई-मेल अकाउंट हैक होता है तो अपराधी उसी के जरिए जुड़े सभी प्लेटफॉर्म तक पहुंच बना सकते हैं. ऐसे में लोगों को तुरंत अपने ई-मेल और सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड बदलने की सलाह दी गई है.

आप खुद भी जांच कर सकते हैं
आप खुद भी जांच सकते हैं कि आपका ई-मेल किसी डेटा लीक का हिस्सा रहा है या नहीं. इसके लिए Have I Been Pwned वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है, जहां ई-मेल डालकर स्थिति की जानकारी मिलती है.
कैसे बचें साइबर ठगी से?
- सभी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलें
- 2FA/OTP सुरक्षा अनिवार्य करें
- एक ही पासवर्ड कई जगह इस्तेमाल न करें
- संदिग्ध ई-मेल और लिंक पर क्लिक न करें
साइबर अपराध की शिकायत के लिए ps.cybercell-bpl@mppolice.gov.in पर मेल करने या हेल्पलाइन नंबर 7587646775 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई है.
