दिल्लीमध्य प्रदेश

16 मौतों के बाद भी ‘अपनों’ को बचा रहा निगम, बड़े अफसरों को थमाया सिर्फ नोटिस !!!

16 मौतों के बाद भी ‘अपनों’ को बचा रहा निगम, बड़े अफसरों को थमाया सिर्फ नोटिस

Indore water contamination: 16 मौतों के बाद भी 'अपनों' को बचा रहा निगम, बड़े अफसरों को थमाया सिर्फ नोटिसइंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत

इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 लोगों की मौत के जिम्मेदार नगर निगम के अफसरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के नाम पर अभी तक सिर्फ रस्म अदायगी ही हुई है। शासन के निर्देश पर जोन स्तर के तीन जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन व सेवा समाप्त की कार्रवाई की गई है। वहीं निगम के वो जिम्मेदार जिनकी योजना बनाने व निगरानी में अहम भूमिका होती है, उन अफसरों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया।

भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से मौत की जानकारी प्रदेश सरकार के संज्ञान में आने के चार दिन बाद निगम के जलकार्य विभाग के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया। वे इंदौर नगर निगम के इस विभाग में पिछले 12 साल से पदस्थ थे।

जिम्मेदारों पर यह हुआ एक्शनरोहित सिसोनिया, अपर आयुक्त, नगर निगम कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जारी किया और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव के पद पर भेजा।

संजीव श्रीवास्तव, प्रभारी अधीक्षण यंत्री, जलकार्य विभाग नगर निगम कार्रवाई, निलंबित

शालिग्राम सितोले, जोनल अधिकारी कार्रवाई निलंबित

योगेश जोशी, सहायक यंत्री कार्रवाई निलंबित

शुभम श्रीवास्तव, उपय यंत्री कार्रवाई, सेवा समाप्त।

दिलीप कुमार यादव, निगमायुक्त कार्रवाई, हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *