हरदोई में वर्दी की मर्यादा तार-तार, CO ने महिलाओं को दी गाली…पत्रकारों को भगाया!!!!
हरदोई में वर्दी की मर्यादा तार-तार, CO ने महिलाओं को दी गाली, थाना प्रभारी ने पत्रकारों को भगाया
हरपालपुर थाना क्षेत्र के खसौरा पंचायत के गांव दिऊसीपुर में जमीन कब्जा मुक्त करना गए एसडीएम मयंक कुंडू और सीओ सतेन्द्र सिंह फ़ोर्स के साथ पहुंचे थे.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में पुलिस अधिकारियों की असंवेदनशीलता का बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें हरपालपुर क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर सतेन्द्र सिंह महिलाओं को गाली देते हुए पाए गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जबकि सांडी थाना थाना प्रभारी राकेश यादव का भी वीडियो वायरल है, जिसमें में पत्रकारों को भगा रहे हैं.
यह दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसने हरदोई पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला तूल पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. लेकिन लोग अब पूछ रहे हैं कि वर्दी में कानून संभालने वाले यह अधिकारी आखिर इतने मनबढ़ हुए कैसे ?
पहला मामला-सीओ ने महिलाओं को गालियां दीं
हरपालपुर थाना क्षेत्र के खसौरा पंचायत के गांव दिऊसीपुर में जमीन कब्जा मुक्त करना गए एसडीएम मयंक कुंडू और सीओ सतेन्द्र सिंह फ़ोर्स के साथ पहुंचे थे. जिस पर विरोध में महिलाएं धरने पर बैठ गयीं, जिसके बाद सीओ ने आपा खोते हुए गालियां देना शुरू कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया अपर वायरल है. और पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठने लगे.
दूसरा मामला-थाना प्रभारी ने पत्रकारों को भगाया
आरोप है कि इस मामले की कवरेज कर रहे पत्रकारों को सांडी थाना प्रभारी राकेश यादव ने वहां से भगाना शुरू कर दिया उर बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया. जिसको लेकर मौजूद पत्रकारों ने नाराजगी भी जाहिर की. यह दोनों मामलों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं और जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अपनी विफलता छिपाने के लिए इस प्रकार का कृत्य कर रही है. फ़िलहाल इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है. लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इसके साथ आम आदमी से संयमित भाषा में व्यवहार का दावा करने की पुलिस की पोल भी खोल दी है.

