दिल्लीमेरठ

चंद्रशेखर की पुलिस से बहस…दिमाख खराब है?

चंद्रशेखर की पुलिस से बहस: अफसर ने मेरठ जाने से रोका तो बोले- हाथ मत लगा दिओ, दिमाख खराब है?

मेरठ जाने से रोके जाने पर पुलिस और असपा प्रमुख चंद्रशेखर के बीच जमकर बहसबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने जब चंद्रशेखर को रोका तब बवाल बढ़ता चला गया। स्थिति यह हुई की मौके पर खुद आला अफसरों को पहुंचना पड़ा।
दिल्ली से मेरठ जा रहे आजाद समाज पार्टी प्रमुख व नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर पुलिस ने रोका तो बवाल हो गया। मामला शनिवार की दोपहर करीब 3:45 बजे का है। दिल्ली हवाईअड्डे से चंद्र शेखर आजाद मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव जा रहे थे। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब इंदिरापुरम, खोड़ा और कौशांबी ने फोर्स के साथ यूपी गेट पर बेरिकेडिंग कर दी। 

जमकर हुई खींचतान
भीम आर्मी प्रमुख का काफिला जब यूपी गेट पहुंचा तब गाड़ी रोकने पर चंद्रशेखर आजाद कार से निकलकर पैदल मेरठ की तरफ बढ़ने लगे। बेरिकेडिंग हटाने पर जब इंदिरापुरम थाना प्रभारी रविंद्र गौतम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तब हंगामा शुरू हो गया। यहां तक कि फोर्स और भीम आर्मी प्रमुख के बीच खींचतान भी हुई। 

Bhim Army chief Chandra Shekhar going to Meerut stopped by police leading to uproar
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर लगा भीषण जाम 

पुलिस को चकमा देकर हुए फरार
करीब 30 मिनट तक यही हंगामा चलता रहा। जमकर बहसबाजी और खींचतान व समझाइश भी चंद्रशेखर आजाद को नहीं रोक पाई। पुलिस के मना करने पर भी नगीना सांसद जब पैदल आगे बढ़े तभी पुलिस को चकमा देकर डिवाइडर लांघकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे (डीएमई) पर पहुंचे और किसी गाड़ी में बैठकर निकल गए। यातायात के चलते पुलिस भी उन्हें जल्द नहीं पकड़ पाई। इसके बाद तीन थाना प्रभारी फोर्स के साथ भोजपुर बॉर्डर पर पहुंचे।

Bhim Army chief Chandra Shekhar going to Meerut stopped by police leading to uproar
कार में बैठे असपा प्रमुख चंद्रशेखर –

सामने आए हंगामे के वीडियो
पुलिस और चंद्रशेखर के बीच हुए हंगामे के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गलती से हाथ मत लगा दिओ… मेरा गिरेबान पकड़ोगे…? दिमाग खराब है। मुझे कोहनी मार रहे हो। इन सबके बीच जब एक महिला कर्मी उनसे साइड में चलकर बात करने को कहती हैं तो इस पर वो कहते हैं कौन हैं आप? आपसे क्या बता करूं मैं? मैं आपका जूनियर नहीं हूं..। किस लहजे में आप बात कर रही हैं। हमारी बहनों की वहां इज्जत लूट रही है और आपको शांति की पड़ी है।

Bhim Army chief Chandra Shekhar going to Meerut stopped by police leading to uproar
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर लगा भीषण जाम ..

दिल्ली-मेरठ हाइवे जाम
सांसद चंद्र शेखर की आने सूचना पर मोदीनगर स्थित भोजपुर में ट्रैफिक को रोक दिया गया है। इसकी वजह से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *