मध्य प्रदेशशिक्षा

भोपाल का स्कूल प्रिंसिपल निकला एमडी ड्रग्स तस्कर !!!!

भोपाल का स्कूल प्रिंसिपल निकला एमडी ड्रग्स तस्कर, थार से करता था सप्लाई, इंदौर में 2 युवतियों समेत 4 गिरफ्तार

इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने एमडी ड्रग्स की अंतर्राज्यीय तस्करी का खुलासा करते हुए भोपाल के स्कूल प्रिंसिपल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तस्कर लग्जरी गाड़ियों और युवतियों की मदद से क्लब और पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करते थे. पुलिस को इस नेटवर्क के जरिए कई बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है.

भोपाल का स्कूल प्रिंसिपल निकला एमडी ड्रग्स तस्कर, थार से करता था सप्लाई, इंदौर में 2 युवतियों समेत 4 गिरफ्तार

Indore Drugs Case:  मध्‍य प्रदेश के इंदौर की कनाडिया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले एक ग‍िरोह को भंडाफोड क‍िया है. ग‍िरोह में चार सदस्‍यों को पकडा है, ज‍िसमें दो युवत‍ियां भी शाम‍िल हैं. इनका नेटवर्क मध्‍य प्रदेश के भोपाल-इंदौर से लेकर गोवा तक में मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहा था. 

ग‍िरोह का अबान शकील मूल रूप से भोपाल के कोहेफिजा का रहने वाला है. यह स्कूल में प्रिंसिपल है. लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन है. आरोपी एमडी ड्रग्स की तस्करी महेंद्रा थार कार से करता था, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है.

12 जनवरी को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया अबान शकील

इंदौर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार  थाना कनाड़िया पुलिस ने 12 जनवरी 2026 को अबान शकील को गिरफ्तार कर एमडी ड्रग्स की तस्‍करी के आरोप में केस दर्ज क‍िया था. न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की गई, जिसमें अंतर्राज्यीय तस्कर वैभव उर्फ बाबा शर्मा का नाम सामने आया. 

Latest and Breaking News on NDTV

इंदौर में वैभव उर्फ बाबा दो युवतियों के साथ गिरफ्तार

कनाड़िया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैभव उर्फ अरुण उर्फ बाबा शर्मा को दो युवतियों के साथ एमडी ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया. यह गिरोह युवतियों को साथ रखकर पुलिस चेकिंग से बचते हुए ड्रग्स की सप्लाई करता था. पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीपीएस स्कूल बायपास के पास एक बिना नंबर की फोर्ड इको स्पोर्ट कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली. चेकिंग के दौरान चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. तलाशी में एमडी ड्रग्स बरामद हुई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *