मध्य प्रदेशस्वास्थय

ग्वालियर : कार्रवाई…:4 क्लीनिक सील, 12वीं पास कर रहा था इंजेक्शन से पाइल्स का इलाज

कार्रवाई…:4 क्लीनिक सील, 12वीं पास कर रहा था इंजेक्शन से पाइल्स का इलाज
ग्वालियर

ग्वालियर में सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव के निर्देश पर फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को टीम ने औचक निरीक्षण में ऐसे कई क्लीनिकों पर कार्रवाई की जो नियमों का उल्लंघन कर मरीजों का एलोपैथिक इलाज दे रहे थे।

सीएमएचओ की डॉ.उमेश मौर्य और पुरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में मंगलवार को टीम रायरू स्थिति बंगाली क्लीनिक पहुंची। यहां 12वीं पास प्रदीप राय पाइल्स और फिस्टुला का इंजेक्शन लगाकर मरीजों का इलाज कर रहे थे। जब टीम ने उनके सीएमएचओ रजिस्ट्रेशन और डिग्री मांगे तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। टीम ने कुल पांच क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की, जिसमें एक क्लीनिक को सील करने पर विवाद भी हुआ।

इन क्लीनिक पर मिली गड़बड़ी

1. बंगाली क्लीनिक, रायरू

  • संचालक: प्रदीप राय
  • योग्यता: 12वीं पास
  • गड़बड़ी: एलोपैथिक इलाज, रजिस्ट्रेशन नहीं

2. तिवारी क्लीनिक, मोतीझील

  • संचालक: गिर्राज शर्मा
  • योग्यता: बीएचएमएस
  • गड़बड़ी: एलोपैथिक में मरीजों का इलाज

3. शर्मा क्लीनिक, मोतीझील

  • संचालक: विनोद गोस्वामी
  • योग्यता: GNM
  • गड़बड़ी: एलोपैथिक में मरीजों का इलाज

4. सिकरवार क्लीनिक, पुरानी छावनी

  • संचालक: गीता सिकरवार
  • योग्यता: एएनएम
  • गड़बड़ी: एलोपैथिक में पुरुष-महिलाओं का इलाज

5. नेहा स्वास्थ्य सदन, रायरू

  • संचालक: राजेंद्र सिंह राजपूत
  • योग्यता: बीएएमएस
  • गड़बड़ी: एलोपैथिक इलाज, रजिस्ट्रेशन नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *