अयोध्याउत्तर प्रदेश

UP: अयोध्या जेल के जेलर-डिप्टी जेलर समेत 10 निलंबित, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई !!

UP: अयोध्या जेल के जेलर-डिप्टी जेलर समेत 10 निलंबित, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संतुति; जानें मामला

UP: 10 suspended at Ayodhya jail, including the jailer and deputy jailer; action recommended against the jail
पुलिसकर्मी निलंबित। 

अयोध्या जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक जेलर, डिप्टी जेलर समेत दस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अयोध्या रेंज के डीआईजी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर इन सभी पर कार्रवाई की गई।अमेठी के मुसाफिरखाना निवासी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज पर दुष्कर्म के केस में 14 सितंबर 2025 से जेल में बंद था।

वहीं सुल्तानपुर के रौदी निवासी शेर अली डकैती के केस में 28 नवंबर 2024 से जेल में था। दोनों पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी व छेड़खानी के भी मामले दर्ज हैं। बुधवार रात बैरक की दीवार को तोड़कर दोनों भाग निकले। डीजी जेल पीसी मीणा ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच अयोध्या रेंज के डीआईजी शैलेंद्र कुमार मैत्रेय को सौंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *