‘पूरी होनी चाहिए अजित की इच्छा’, एनसीपी के विलय पर शरद पवार का बड़ा बयान !!!
‘पूरी होनी चाहिए अजित की इच्छा’, एनसीपी के विलय पर शरद पवार का बड़ा बयान; 12 फरवरी को होना था एलान
VIDEO | NCP (SP) chief Sharad Pawar held meeting with NCP chief and Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar at Govindbaug on January 17.
(Source: Third Party)#Maharashtra #Baramati #NCP pic.twitter.com/cZjROsPb0G
— Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2026
अजित की इच्छा पूरी होनी चाहिए- शरद पवार
वरिष्ठ नेता ने आगे दावा किया कि दोनों गुटों को एकजुट करना उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार की इच्छा थी, और वे इस बारे में आशावादी थे। उन्होंने कहा, ‘अब हमें लगता है कि उनकी इच्छा पूरी होनी चाहिए। अजित पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी। विलय की तारीख भी तय हो गई थी – यह 12 तारीख (फरवरी) को तय था। दुर्भाग्य से, अजित उससे पहले ही हमें छोड़कर चले गए।’
VIDEO | Baramati, Maharashtra: NCP (SP) chief Sharad Pawar holds a press conference.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Baramati #Maharashtra pic.twitter.com/bV28C8mGMa
— Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2026
‘मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं’
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या पवार परिवार से कोई इस समारोह में शामिल होगा, तो उन्होंने कहा, ‘हमें शपथ ग्रहण के बारे में नहीं पता। हमें इसके बारे में खबरों से पता चला। मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ उन्होंने कहा कि यह फैसला एनसीपी ने लिया होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे कुछ लोगों ने पहल की। इन लोगों ने शायद कुछ तय किया होगा।’
VIDEO | As Rajya Sabha MP Sunetra Pawar is likely to be sworn in as Maharashtra Deputy Chief Minister, replacing her late husband and NCP chief Ajit Pawar in the state cabinet, NCP (SP) chief Sharad Pawar said, “…The party must have decided it.”
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/gEVKA2dnot
— Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2026
यह भी पढ़ें – Maharashtra: बेटे पार्थ संग मुंबई पहुंचीं सुनेत्रा पवार, आज बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री
‘दोनों दलों के साथ मिलकर काम करने पर होना था फैसला’
वहीं प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे द्वारा ‘जल्दबाजी में लिए गए फैसलों’ के बारे में पूछे जाने पर, एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘मुझे जो पता है वह यह है कि हमारी पार्टी (एनसीपी-एससीपी) और अजित पवार की पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर काम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और इस पर जल्द ही फैसला लिया जाना था। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना (अजित पवार का निधन) घटित हो गई।’
क्या एनडीए का हिस्सा बनेंगे शरद पवार?
वहीं शरद पवार से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की स्थिति में वह एनडीए का हिस्सा बनने पर विचार करेंगे, तो शरद पवार ने साफ कहा कि, ‘यह सब आपकी तरफ (मीडिया) चल रहा है, यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।’
भतीजे अजित पवार को लेकर हुए भावुक
इसी दौरान शरद पवार ने दिवंगत नेता अजित पवार को याद करते हुए भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि अजित पवार एक सक्षम और समर्पित नेता थे, जो लोगों की समस्याओं को गहराई से समझते थे और हमेशा न्याय दिलाने के लिए काम करते थे। शरद पवार के मुताबिक, बारामती की जनता ने हमेशा अजित पवार का साथ दिया और वे अपनी जिम्मेदारियों में कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है, लेकिन अब जो स्थिति बनी है, उसमें मजबूती से आगे बढ़ना जरूरी है।
नई पीढ़ी उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगी- शरद पवार
शरद पवार ने आगे कहा कि, ‘हमें लोगों के दुख-दर्द को कम करने के लिए काम करना होगा और उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाना होगा, जिनके साथ उन्होंने सेवा की।’ उन्होंने भरोसा जताया कि उनके परिवार की नई पीढ़ी जरूर उनकी विरासत और कार्यशैली को आगे बढ़ाएगी।

