मध्य प्रदेश

अटल स्मारक का कार्य सितंबर तक पूरा करने का अल्टीमेटम !

अटल स्मारक का कार्य सितंबर तक पूरा करने का अल्टीमेटम

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ग्वालियर में 20 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अटल स्मारक एवं संग्रहालय इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। कलेक्टर रुचिका सिंह ने गुरुवार को इस स्मारक के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने 30 सितंबर तक कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। सिरोल पहाड़ी पर यह स्मारक लगभग 10 एकड़ भूमि पर तैयार किया हो रहा है। अटल स्मारक एवं संग्रहालय के सिविल कार्य के लिए सीएम डॉ.मोहन यादव ने हाल ही में 6.80 करोड रुपए दिए है।

अटल स्मारक व संग्रहालय की खूबी

  • स्थान:सिरोल पहाड़ी
  • क्षेत्रफल: करीब10 एकड़
  • बिल्डिंग: 3 मंजिला भव्य स्मारक व संग्रहालय
  • बेसमेंट: यह 290 वर्ग मीटर का रहेगा। अटल जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना।
  • ग्राउंड फ्लोर: 46 वर्ग मीटर की इतिहास गैलरी, भारत का इतिहास एवं स्वतंत्र भारत की जानकारी और अटलजी की वर्चुअल स्टैच्यू।
  • डिस्प्ले कॉरिडोर: विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन, दर्शकों के बैठने की सुविधा।
  • सेल्फी और ग्रीन टेक्नोलॉजी गैलरी: यह 1300 वर्ग मीटर की रहेगी। इसमें अटल जी की प्रतिमा के साथ सेल्फी की सुविधा मिलेगी।
  • प्रथम तल: 170 वर्ग मीटर का सेमिनार हॉल, सोविनियर शॉप, ई-लाइब्रेरी एवं ऑफिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *